1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. क्या IPL 2026 में बदलने वाली है दिल्ली की किस्मत? इस धाकड़ गेंदबाज को मि​ली खेलने की मंजूरी

क्या IPL 2026 में बदलने वाली है दिल्ली की किस्मत? इस धाकड़ गेंदबाज को मि​ली खेलने की मंजूरी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2026 में अब तक उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन से जूझ रही है, लेकिन अब टीम के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को आईपीएल में खेलने की अनुमति मिल गई है और वे जल्द ही टीम से जुड़ सकते हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार्क पिछले कुछ समय से कंधे और कोहनी की चोट...

By Harsh 
Updated Date

IPL 2026 Updates: दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2026 में अब तक उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन से जूझ रही है, लेकिन अब टीम के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को आईपीएल में खेलने की अनुमति मिल गई है और वे जल्द ही टीम से जुड़ सकते हैं।रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टार्क पिछले कुछ समय से कंधे और कोहनी की चोट से जूझ रहे थे, लेकिन अब वे पूरी तरह फिट हैं। माना जा रहा है कि वे भारत आकर टीम के साथ जुड़ेंगे और 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतर सकते हैं।

पढ़ें :- अखिलेश यादव का PDA सिर्फ़ सत्ता पाने का है फ़र्ज़ी नारा, असली PDA तो भाजपा है जो ‘सबका साथ-सबका विकास’ में करती है यकीन: केशव मौर्य

गौरतलब है कि स्टार्क जनवरी के बाद से कोई मैच नहीं खेल पाए हैं। इससे पहले उन्होंने एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और 31 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे। इसके बाद बीबीएल के दौरान फील्डिंग करते समय उन्हें चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें लंबे समय तक आराम करना पड़ा। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की वापसी की भी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वे भी फिट होकर जल्द ही सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी ईशान किशन संभाल रहे हैं।

अगर दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 जीत और 3 हार के साथ उसके 6 अंक हैं। टीम फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और टॉप-4 में पहुंचने की रेस में बनी हुई है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि स्टार्क की वापसी टीम के प्रदर्शन को कितना बदल पाती है और क्या दिल्ली प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से वापसी कर पाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...