विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया रोहिन नदी पर बन रहे बैराज का अवलोकन,जल्द करेंगे मुख्यमंत्री उद्घाटन
पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर में रोहिन नदी पर 148 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे डिजिटल बैराज का आज विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर अधिशासी अभियंता विनोद कुमार वर्मा और अधीक्षण अभियंता आलोक कुमार से बैराज की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया रोहिन नदी पर बन रहे बैराज का अवलोकन, जल्द करेंगे मुख्यमंत्री उद्घाटनबता दें कि रोहिन नदी से निकलने वाली मुख्य नहर लक्ष्मीपुर ब्लॉक को जोड़ती है, जिससे चार माइनर और एक रजवाहा निकाला गया है। इस 45.363 किमी लंबी नहर के माध्यम से हजारों किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ा वरदान साबित होगी, जिससे उनकी कृषि उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी।
विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया रोहिन नदी पर बन रहे बैराज का अवलोकन, जल्द करेंगे मुख्यमंत्री उद्घाटनबैराज का कार्य अंतिम चरण में है, और जल्द ही मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। परियोजना पूरी होने के बाद जल प्रबंधन और सिंचाई प्रणाली को डिजिटल तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा, जिससे किसानों को समय पर जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
डिजिटल बैराज के अवलोकन के दौरान प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, भाजपा नेता प्रदीप सिंह, प्रदीप पांडे सहित सिंचाई विभाग से जुड़े तमाम अधिकारीगण मौजूद रहे। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया और जल्द से जल्द किसानों को इसका लाभ मिलने की बात कही।