HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोदी और ट्रंप अच्छे दोस्त हैं, तो फिर पीएम ने ऐसा क्यों होने दिया? भारतीयों को अमानवीय तरीके से डिपोर्ट करने पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

मोदी और ट्रंप अच्छे दोस्त हैं, तो फिर पीएम ने ऐसा क्यों होने दिया? भारतीयों को अमानवीय तरीके से डिपोर्ट करने पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

अमेरिका ने अवैध भारतीय प्रवासियों को अमानवीय तरीके से भारत डिपोर्ट किए जाने के बाद देश में इस मामले पर सियासत छिड़ गई है। विपक्ष ने केंद्र सरकार को इस मामले पर घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि बहुत बातें की गईं, मोदी जी ट्रंप जी मित्र हैं, फिर मोदी जी ने ये क्यों होने दिया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिका ने अवैध भारतीय प्रवासियों को अमानवीय तरीके से भारत डिपोर्ट किए जाने के बाद देश में इस मामले पर सियासत छिड़ गई है। विपक्ष ने केंद्र सरकार को इस मामले पर घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि बहुत बातें की गईं, मोदी जी ट्रंप जी मित्र हैं, फिर मोदी जी ने ये क्यों होने दिया।

पढ़ें :- Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में राहुल और प्रियंका गांधी 16 फरवरी को लगाएंगे पुण्य की डुबकी, जानें पूरा कार्यक्रम

राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे लोगों पर एक्शन लिया है। देश ने आर्मी के सी-17 विमान से 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को भारत डिपोर्ट कर दिया है। पूरे 40 घंटे के सफर के बाद 104 लोगों को अमृतसर में उतारा गया है। इसी के बाद अब ऐसी कई कहानियां सामने आ रही हैं जिसमें भारतीय अवैध प्रवासी बता रहे हैं कि प्लेन में उन के साथ कैसा व्यवहार हुआ। प्रवासी हरविंदर सिंह ने कहा कि 40 घंटों तक उनके हाथों और पैरों को बांध कर रखा गया। इसी के बाद अब विपक्ष ने इस मामले पर केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

प्रियंका गांधी ने उठाए कई सवाल

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप तो बहुत अच्छे दोस्त थे, तो फिर पीएम ने ऐसा क्यों होने दिया? प्रियंका गांधी ने पूछा, क्या हम अपना जहाज नहीं भेज सकते थे, क्या इंसानों के साथ ये व्यवहार किया जाता है? साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा, विदेश मंत्री ही नहीं पीएम मोदी इस पर जवाब दें। यह कोई तरीका है क्या?

पढ़ें :- भाजपा ने नहीं...कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को हराया! दिल्ली चुनाव के नतीजों पर रॉबर्ट वाड्रा का बड़ा बयान

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया जवाब

दूसरी तरफ राज्यसभा में इस मामले पर जवाब देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हम अमेरिकी सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वापस लौटने वाले प्रवासियों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न हो। उन्होंने आगे कहा, यह सभी देशों का दायित्व है कि अगर उनके नागरिक विदेश में अवैध रूप से रहते हुए पाए जाते हैं तो उन्हें वापस ले लिया जाए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि अवैध रूप से रह रहे लोगों को वापस भेजा जाता है और यह एक सामान्य प्रक्रिया है।

अमेरिका से अब तक 104 भारतीय प्रवासी भारत डिपोर्ट कर दिए गए हैं। सभी प्रवासियों की दर्दभरी कहानियां हैं। सभी कर्ज लेकर, जमीन बेच कर, नदियां पार कर के, कई किलोमीटर सफर कर के अमेरिका पहुंचे थे, लेकिन अब उन पर एक्शन लिया गया है। हालांकि, ट्रंप ने शासन संभालने के बाद से ही अवैध अप्रवासियों पर एक्शन लेने की बात की थी। इसी के साथ उन्होंने हाल ही में पीएम मोदी से भी बात की थी और उन्होंने कहा था कि भारत वही करेगा जो सही होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...