1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. द्रोणाचार्य अवॉर्डी जिम्नास्टिक कोच पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, POCSO में केस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अवॉर्ड दिया था

द्रोणाचार्य अवॉर्डी जिम्नास्टिक कोच पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, POCSO में केस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अवॉर्ड दिया था

मुंबई के विले पार्ले में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जिम्नास्टिक कोच गणेश देवरुखकर पर 16 वर्षीय छात्रा ने छेड़छाड़ और यौन शोषण की कोशिश का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर विले पार्ले पुलिस ने कोच के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है...

By Harsh 
Updated Date

मुबंई।  मुंबई के विले पार्ले में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जिम्नास्टिक कोच गणेश देवरुखकर पर 16 वर्षीय छात्रा ने छेड़छाड़ और यौन शोषण की कोशिश का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर विले पार्ले पुलिस ने कोच के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- Video : प्रिंसिपल के उकसाने पर छात्रों ने महिला क्लर्क को बुरी तरह पीटा? पीड़िता ने थाने में दर्ज करवायी शिकायत

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक शुक्रवार सुबह नाबालिग घर पर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान कोच ने उसे WhatsApp पर ‘Hi’ मैसेज भेजा। छात्रा ने जवाब दिया और अपनी मां को इसकी जानकारी दी। मां के कहने पर उसने कोच से मैसेज करने की वजह पूछी। इसके बाद कोच ने उसे जिम्नेजियम आने के लिए कहा और पूछा कि वह कब फ्री है।

कई साल से कोच से जिम्नास्टिक सीख रही छात्रा को लगा कि शायद ट्रेनिंग से जुड़े किसी काम के लिए उसे बुलाया गया है। वह जिम्नेजियम पहुंची तो वहां कोच अकेले थे। छात्रा का आरोप है कि कोच ने कोच ने छात्रा से कहा कि वह अपनी चप्पल अंदर रख दे और दरवाजा अंदर से बंद कर दे। इसके बाद दोनों के बीच कॉलेज और पढ़ाई को लेकर बातचीत होने लगी। छात्रा का आरोप है कि इसी दौरान कोच ने उसका बायां हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींचा और जबरन अपनी गोद में बैठा लिया। उसने वहां से उठने की कोशिश की तो कोच ने पीछे से उसकी कमर पकड़ ली और उसके साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत की।

पीड़िता के मुताबिक वह वहां से जाने लगी तो कोच ने कथित तौर पर उससे कहा कि यहां जो कुछ हुआ उसकी जानकारी किसी को नहीं होनी चाहिए। इसके बाद छात्रा ने एक पीटी टीचर की मदद ली और विले पार्ले पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। गणेश देवरुखकर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...