1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया छठ घाट का निरीक्षण,तैयारियों और सुविधाओं का लिया जायजा

नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया छठ घाट का निरीक्षण,तैयारियों और सुविधाओं का लिया जायजा

नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने किया छठ घाट का निरीक्षण,तैयारियों और सुविधाओं का लिया जायजा

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::नौतनवा में छठ पूजा को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने अपनी तैयारियां आरम्भ कर दी हैं। इसी क्रम में नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने सभासद और नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ डॉ. राम मनोहर लोहिया छठ घाट,भुंडी छठ घाट, दो मुहाना छठ घाट के किनारे छठ पूजा स्थल का निरीक्षण किया। वहीं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।बृजेश मणि त्रिपाठी नगर पालिका अध्यक्ष ने घाट की साफ-सफाई, घाट की सीढ़ियों आदि की मरम्मत एवं अस्थायी सीढ़ियों की व्यवस्था, कूड़े का उठान, चूने का छिड़काव, पेयजल की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, छठ घाट स्थल की सजावट इत्यादि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही अध्यक्ष स्वयं बने वेदी को रंगते हुए कहा लोक आस्था का महापर्व छठ में कहीं किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आएगी. इस मौके पर सभासद संजय पाठक,अनिल जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल,राहुल दुबे,सुग्रीव कुमार सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे.

पढ़ें :- Breaking News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद पर POCSO Act के तहत FIR दर्ज, शंकराचार्य, बोले- शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी है 'हिस्ट्रीशीटर'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...