1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Mutton Biryani Recipe: घर में आने वाले हैं मेहमान तो लंच या डिनर में ऐसे बनाएं मटन बिरयानी

Mutton Biryani Recipe: घर में आने वाले हैं मेहमान तो लंच या डिनर में ऐसे बनाएं मटन बिरयानी

आज हम नॉनवेज लवरर्स के लिए बेहतरीन लंच या डिनर की  रेसिपी लेकर आये हैं। जिसे आप अपने परिवार के  साथ जायका लेकर आनंद ले सकते है। वहीं अगर मेहमान आ गए हो उनके लिए भी यह बेहतरीन लंच में से है। तो चलिए जानते हैं मटन बिरयानी घर में बनाने का तरीका। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज हम नॉनवेज लवरर्स के लिए बेहतरीन लंच या डिनर की  रेसिपी लेकर आये हैं। जिसे आप अपने परिवार के  साथ जायका लेकर आनंद ले सकते है। वहीं अगर मेहमान आ गए हो उनके लिए भी यह बेहतरीन लंच में से है। तो चलिए जानते हैं मटन बिरयानी घर में बनाने का तरीका। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

मटन बिरयानी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

दालचीनी- 1 टुकड़ा
जीरा- 2 छोटे चम्मच
हरी इलायची- 3 पीस
साबुत धनिया- 2 छोटे चम्मच
केजी मटन- आधा कप
गाय के दूध का घी- 3 बड़े चम्मच
मक्खन- 2 बड़े चम्मच
केसर के रेसे- चुटकीभर
लौंग- 10 टुकड़े
काली मिर्च पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
जायफल पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
इलायची- 2 बड़ी
दूध- 2 ½ कप
बासमती चावल- 2 कप

मॅरीनेशन की सामग्री

लहसुन का पेस्ट-1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1 चुटकी
अदरक का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
हल्दी- 1 छोटा चम्मच
काजू पेस्ट- 2 बड़ा चम्मच
दही- 4 बड़ा चम्मच

पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल

मटन बिरयानी बनाने का ये है तरीका

मटन बिरयानी का स्वाद तब ही अच्छा आएगा जब आप घर पर ही गरम मसाला बनाएंगी। इसके लिए आपको सभी खड़े मसालों को एक साथ पीस कर घर पर गरम मसाला तैयार करनाचाहिए। यहां आप गरम मसाला बनाने की विधि जान सकती हैं। इसके बाद, आपको बासमती चावल को 2-3 बार साफ पानी से धोना चाहिए। और कुछ देर के लिए साफ पानी में भिगो कर रख देना चाहिए।

मटन के कटे हुए पीस जो आप बाहर ले रही हैं ध्यान रखें कि वह किसी अच्छे मीट आउटलेट से लिए गए हों। इन टुकड़ों को भी आप घर पर आकर साफ पानी से धो लें और कुछ देर के लिए नमक के गुनगुने पानी में डाल कर रखें।

इसके बाद मटन के टुकड़ों को लहसुन के पेस्ट, हल्दी और मिर्च पाउडर के मिश्रण से मैग्नेट करें। इसके बाद इसमें काजू का पेस्ट, गरम मसाला और दही मिलाकर अच्छे से फेंट लें। बाद में इस मिश्रण को ढांक कर कुछ देर के लिए फ्रिज में एक घंटे के लिए रख दें।
अब चावल को उबाल लें और थोड़ा कच्चा छोड़ दें। इसके बाद आप फ्रिज से मटन वाला मिश्रण निकालें।

अब मध्यम आंच पर कड़ाही में घी डालें। अब इसमें मैरीनेट किया हुआ मटन डालें। इसे अच्छे से पकाएं। आप इसे किसी बर्तन से ढांक कर आधे घंटे के लिए धीमी आंच पर पकाएं।

पढ़ें :- नोएल टाटा ने एन. चंद्रशेखरन के पांच साल के एक्‍सटेंशन को बताया गैरकानूनी

इसके बाद मटन में चावल डालें और ऊपर से दूध में भिगोया हुआ केसर डालें। इसके बाद आप अपने स्वादानुसार नमक, गरम मसाला, भुना प्याज और बटर डालें। आंच को धीमा रखकर आधे घंटे तक पकाएं। बस फिर क्या लखनवी मटन बिरयानी तैयार है आप इसे रायते के साथ मेहमानों को परोस सकती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...