1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. म्यांमार भूकंप में नमाज पढ़ रहे 700 लोगों की गई जान, 60 मस्जिदें हुई तबाह

म्यांमार भूकंप में नमाज पढ़ रहे 700 लोगों की गई जान, 60 मस्जिदें हुई तबाह

म्यांमार (Myanmar) में शुक्रवार को आए विनाशकारी भूकंप (Earthquake) में 1700 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। म्यांमार के मुस्लिम संगठन का कहना है कि रमजान के पवित्र महीने में नमाज के समय देश में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) में 700 से अधिक नमाजी मारे गए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

म्यांमार। म्यांमार (Myanmar) में शुक्रवार को आए विनाशकारी भूकंप (Earthquake) में 1700 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। म्यांमार के मुस्लिम संगठन का कहना है कि रमजान के पवित्र महीने में नमाज के समय देश में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) में 700 से अधिक नमाजी मारे गए हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

स्प्रिंग रिवोल्यूशन म्यांमार मुस्लिम नेटवर्क (Spring Revolution Myanmar Muslim Network) की संचालन समिति के सदस्य टुन की ने सोमवार को कहा कि देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले के पास आए 7.7 तीव्रता के भूकंप (Earthquake) में करीब 60 मस्जिदें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गईं। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मस्जिदों में मारे गए लोगों को भूकंप में अब तक मारे गए 1,700 से अधिक लोगों की आधिकारिक संख्या में शामिल किया गया है या नहीं।

भूकंप के दौरान गिरी कई मस्जिदें

इरावदी ऑनलाइन समाचार साइट (Irrawaddy Online News Site) पर पोस्ट किए गए वीडियो में भूकंप (Earthquake) के दौरान कई मस्जिदें गिरती हुई दिखाई दे रही हैं और लोग इलाकों से भाग रहे हैं। टुन की ने कहा कि क्षतिग्रस्त हुई अधिकांश मस्जिदें पुरानी इमारतें थीं जो भूकंप (Earthquake) के प्रति अधिक संवेदनशील थीं।

30 मंजिला इमारत जमींदोज

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

भूकंप (Earthquake) से हुई तबाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक 30 मंजिला इमारत जमींदोज हो गई, जिसमें 43 मजदूर फंसे हुए हैं। भूकंप (Earthquake) के बाद बैंकॉक में इमरजेंसी की घोषणा कर दी गई है। भारत ने म्यांमार की मदद के लिए सी 130 जे विमान के जरिए लगभग 15 टन राहत सामग्री म्यांमार भेजी है। म्यांमार में सैन्य शासन होने के बावजूद ट्रंप ने कहा है कि यूएस मदद करेगा।

मांडले में मलबे में तब्दील हुआ बौद्ध

मांडले में सदियों पुराना बौद्ध शिवालय मलबे में तब्दील हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, अन्य देशों से टीमें और उपकरण मंगवाए गए हैं, लेकिन उन शहरों के हवाई अड्डों के क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें बाधा आ रही है। नेपीता में कर्मचारी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली, फोन और इंटरनेट सेवाएं अब भी बाधित हैं। बैंकॉक में बचावकर्मी 30 मंजिला गगनचुंबी इमारत के मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...