1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Nagpur Violence : DCP निकेतन कदम पर मुस्लिमों ने कुल्हाड़ी से किया हमला,सीएम फडणवीस ने Video काल कर पूछा अब कैसी है तबियत?

Nagpur Violence : DCP निकेतन कदम पर मुस्लिमों ने कुल्हाड़ी से किया हमला,सीएम फडणवीस ने Video काल कर पूछा अब कैसी है तबियत?

Nagpur Violence: महाराष्ट्र में मुग़ल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है। सोमवार को नागपुर में हिंसा भड़क गई, जिसमें कई गाड़ियों और घरों को जला दिया गया। इस हिंसा में DCP निकेतन कदम पर मुस्लिमों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, वो घायल हो गए है। अब उनकी हालत कैसी है?

By santosh singh 
Updated Date

Nagpur Violence: महाराष्ट्र में मुग़ल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है। सोमवार को नागपुर में हिंसा भड़क गई, जिसमें कई गाड़ियों और घरों को जला दिया गया। इस हिंसा में DCP निकेतन कदम पर मुस्लिमों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, वो घायल हो गए है। अब उनकी हालत कैसी है? इसकी जानकारी खुद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी है।

पढ़ें :- Video-'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का ट्रेलर रिलीज,पीटर पार्कररहस्यमयी बदलाव से जूझते दिखे, दुश्मन बना हल्क

जल्द ठीक होने की कामना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस उपायुक्त ( Deputy Commissioner of Police) निकेतन कदम से वीडियो कालिंग बात की है। सीएम फडणवीस ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। इसे पहले देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इसे हम दंगा नहीं कह सकते क्योंकि यह पूरी तरह से सुनियोजित थी।

ट्रॉली में भरकर लाए थे पत्थर

फडणवीस ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि कुछ खास घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया। जानबूझकर कुछ लोगों ने अफवाहें फैलाई कि धार्मिक चीजें जलाई गईं, जबकि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था। नागपुर पुलिस पर किये गए हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस हमले में तीन DCP घायल हुए हैं। एक DCP पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। सीएम फडणवीस ने कहा कि हिंसा स्थल से पत्थरों से भरी एक ट्रॉली मिली है। दंगाइयों ने ख़ास घरों को निशाना बनाया था। हम निश्चित रूप से कार्रवाई करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...