कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य महाराज द्वारा व्यास पीठ से महिलाओं के प्रति की गई अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी पर लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को नारी शक्ति संगठन की महिलाओं ने कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
मथुरा। कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य महाराज द्वारा व्यास पीठ से महिलाओं के प्रति की गई अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी पर लोगों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को नारी शक्ति संगठन की महिलाओं ने कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य महाराज द्वारा व्यास पीठ से महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसके बाद संत महात्माओं समेत धर्माचार्य और महिलाओं में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को नारी शक्ति संगठन मथुरा वृंदावन की जिलाध्यक्ष सोनिया सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने कोतवाली पहुंच कर अनिरुर्द्धाचार्य के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
जिलाध्यक्ष सोनिया सिंह ने कहा कि, कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य द्वारा महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा बोलने से नारी शक्ति और सनातन धर्म को भारी ठेस पहुंची है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर जयललिता, बबीता देवी, प्रीति, सीता सरोज, विनीता ठाकुर आदि मौजूद रहीं।