1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. नौतनवा पुलिस को बड़ी सफलता,लाखों का विदेशी हेयर ऑयल जब्त,एक गिरफ्तार

नौतनवा पुलिस को बड़ी सफलता,लाखों का विदेशी हेयर ऑयल जब्त,एक गिरफ्तार

नौतनवा पुलिस को बड़ी सफलता,लाखों का विदेशी हेयर ऑयल जब्त,एक गिरफ्तार 

नेपाल से भारत लाया जा रहा था ‘रुसीरोधी’ हेयर ऑयल, कानपुर मंडी में खपाने की थी तैयारी।

पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल सीमा से जुड़े नौतनवा कस्बे में बुधवार दोपहर को एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। एसएसबी के सहयोग से नौतनवा पुलिस ने एक कार से लाखों रुपये मूल्य का ‘ (रूसी रोधक) विदेशी हेयर ऑयल बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए हेयर ऑयल को नेपाल से भारतीय सीमा में लाकर कानपुर की मंडी में खपाने की तैयारी थी।

मिली जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी नौतनवा छोटेलाल को दोपहर को सूचना मिली कि नेपाल से अवैध तरीके से ‘रुसीरोधी’ हेयर ऑयल भारत में लाकर एक वाहन से बड़े शहरों में भेजा जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए इसी बीच कस्टम निरीक्षक शीतेष यादव, उप निरीक्षक रविकांत, हेड कांस्टेबल प्रभाकर, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल वी. उमा महेश्वर राव, कांस्टेबल दिनेश शर्मा व हवलदार धनंजय मणि त्रिपाठी भी पहुंच गए। टीम ने नौतनवा कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने घेराबंदी कर एक आल्टो कार (UP53AP8685) को रोका। तलाशी में वाहन से 42 कार्टून नेपाल मेड ‘रुसीरोधी’ हेयर ऑयल बरामद किया गया। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान रोहित अग्रहरि पुत्र सुभाष अग्रहरि निवासी रिगौली, थाना कैंपियरगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 24 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, बरामद हेयर ऑयल की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।

इस बाबत थाना अध्यक्ष नौतनवा पुरुषोत्तम राव ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ धारा 113 के तहत कार्रवाई कर उसे नौतनवा कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है।

पढ़ें :- कानपुर जू में मौत का तांडव! 40 दिन के भीतर 9 वन्यजीवों की मौत, संक्रमण की आशंका से बढ़ी चिंता
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...