1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Navratri Fasting Health :  नवरात्रि‍ व्रत में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान ? नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

Navratri Fasting Health :  नवरात्रि‍ व्रत में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान ? नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

भक्ति और शक्ति के पवित्र पर्व नवरात्रि में भक्त गण पूरे नौदिनों तक कठिन व्रत का पालन करके माता रानी को पसन्न करते हैं। यह उपासना तब और कठिन हो जाती है जब डायबिटीज के मरीजों को व्रत का पालन करना पड़ रहा है। डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखना एक बड़ी चुनौती होती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Navratri Fasting Health :  भक्ति और शक्ति के पवित्र पर्व नवरात्रि में भक्त गण पूरे नौदिनों तक कठिन व्रत का पालन करके माता रानी को पसन्न करते हैं। यह उपासना तब और कठिन हो जाती है जब डायबिटीज के मरीजों को व्रत का पालन करना पड़ रहा है। डायबिटीज के मरीजों को अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखना एक बड़ी चुनौती होती है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट

क्योंकि खान-पान के समय में बदलाव और लंबे समय तक खाली पेट रहने से शुगर लेवल अचानक बहुत कम (Hypoglycemia) या बहुत अधिक (Hyperglycemia) हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, उचित सावधानियों और सही डाइट प्लान के साथ डायबिटीज के मरीज सुरक्षित रूप से उपवास रख सकते हैं।

क्या खाएं और क्या न खाएं
जटिल कार्बोहाइड्रेट (Complex Carbs) चुनें: व्रत में कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, राजगीरा और समा के चावल (व्रत के चावल) का सेवन करें। इन्हें डीप-फ्राई करने (जैसे पूरियां या पकौड़े) के बजाय रोटी, चीला या खिचड़ी के रूप में कम तेल/घी में बनाकर खाएं।

प्रोटीन और फाइबर शामिल करें
अपने भोजन में बिना चीनी का दही, छाछ, पनीर और मखाना शामिल करें। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखेगा और शुगर को अचानक बढ़ने से रोकेगा।

इनसे परहेज करें
आलू, साबूदाना, तली-भुनी चीजें, मिठाइयां, केला, चीकू और पैकेज्ड जूस खाने से बचें, क्योंकि इनमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत हाई होता है

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...