1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Navratri Special: नवरात्रि में ऐसे बनाएं बिना प्याज लहसुन की मटर पनीर

Navratri Special: नवरात्रि में ऐसे बनाएं बिना प्याज लहसुन की मटर पनीर

आठ अप्रैल से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि पर नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा और अर्चना की जाती है। कई लोग नौ दिनों तक उपवास रखते है। जिसमें नवरात्रि के नौ दिनों तक सिर्फ फलाहार का सेवन करते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आठ अप्रैल से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि पर नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रुपों की पूजा और अर्चना की जाती है। कई लोग नौ दिनों तक उपवास रखते है। जिसमें नवरात्रि के नौ दिनों तक सिर्फ फलाहार का सेवन करते है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

वहीं कई ऐसे लोग भी हैं जो नवरात्रि के दिनों में अन्न तो खाते है लेकिन प्याज लहसुन नहीं खाते है। ऐसे ही लोगो को लिए आज हम आपको बिना प्याज लहसुन के मटर पनीर बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है बिना प्याज लहसुन से बनी मटर पनीर की सब्जी।

बिना प्याज लहसुन के मटर पनीर बनाने के लिए जरुरी सामग्री-

1 कप पनीर चौकोर टुकड़ों में कटा
1 कप हरी मटर (ताजा/फ्रोजन)
2 चम्मच कढ़ाई मसाला
1/2 कसूरी मेथी
2 बड़े चम्मच तेल
ग्रेवी के लिए-

3 टमाटर
2 बड़े चम्मच खरबूजे के बीज
1-2 टेबल स्पून हरी मिर्च या साबुत लाल मिर्च
1-2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी
1/2 चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

बिना प्याज लहसुन के मटर पनीर बनाने का तरीका

बिना प्याज लहसुन के मटर पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को क्यूब्स में काट लें। आप चाहें तो इसे कच्चा या फ्राई करके ग्रेवी में डाल सकते हैं। टमाटर प्यूरी बनाने के लिए टमाटर, अदरक, हरी मिर्च/सूखी साबुत लाल मिर्च, खरबूजे के बीज मिलाकर बारीक पीस लें और इसे छलनी की मदद से छान लें।

अब एक कढ़ाई या पैन में तेल गर्म होने रखें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें साबुत सूखे मसाले और जीरा डालकर चटका लें। जीरा चटकने के बाद, तैयार टमाटर प्यूरी डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं। इसमें सूखे मसाले जैसे हल्दी, मिर्च, धनिया, गरम मसाला और कढ़ाई मसाला डालें और 2-3 मिनट के लिए अच्छी तरह से पका लें।

दूसरी ओर ताजे या फ्रोजन मटर को नमक के पानी में 2-3 मिनट के लिए उबाल लें। फिर इसे ग्रेवी में मिलाएं और लगभग 1/2 कप पानी डालें। इसे 5-10 मिनट तक के लिए पकने दें। फिर अंत में इसमें पनीर के टुकड़े और कसूरी मेथी डालकर 2 मिनट पकाएं और गरमा-गरम रोटी, नान या पराठों के साथ सर्व करें।

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...