HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Navratri special: कल से शुरु हो रहे हैं मां के नवरात्रे, प्रथम दिन मां शैलपुत्री को लगाएं उनका फेवरेट भोग

Navratri special: कल से शुरु हो रहे हैं मां के नवरात्रे, प्रथम दिन मां शैलपुत्री को लगाएं उनका फेवरेट भोग

मां शैलपुत्री को शुद्ध देशी घी बहुत पसंद है इसलिए उन्हें देसी घी का भोग लगाया जाता है। देवी को खुश करने के लिए आप घर पर शुद्ध देसी घी से टेस्टी मिठाई तैयार किया जा सकता है। वैसे तो देसी घी वाली कई मिठाई है। आज हम आपको नवरात्री के प्रथम दिन मां शैलपुत्री के लिए भोग बनाने के लिए आप मैसूर पाक बना सकती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

इस साल 15 अक्टूबर से माता के नवरात्रे शुरु हो रहे हैं। इसकी रौनक आज से ही मार्केट में नजर आने लगी हैं। पूजन सामग्री, लंहगा और चुनरी नजर आ जाएगी।15 अक्टूबर को पहला नवरात्री का पहला दिन है। इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना और व्रत उपवास आदि रखता है।

पढ़ें :- Chaitra Navratri: आज नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की कृपा पाने के लिए लगाएं चावल की खीर का भोग, मां पूरी करेगी हर मनोकामना

मां शैलपुत्री को शुद्ध देशी घी बहुत पसंद है इसलिए उन्हें देसी घी का भोग लगाया जाता है। देवी को खुश करने के लिए आप घर पर शुद्ध देसी घी से टेस्टी मिठाई तैयार किया जा सकता है। वैसे तो देसी घी वाली कई मिठाई है। आज हम आपको नवरात्री के प्रथम दिन मां शैलपुत्री के लिए भोग बनाने के लिए आप मैसूर पाक बना सकती है।

मैसूर पाक बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

चीनी, बेसन, देसी घी और पानी।

मैसूर पाक बनाने का ये है आसान सा तरीका

पढ़ें :- Navratri Special: अष्टमी के दिन मां गौरी को लगाएं उनका प्रिय भोग नारियल का लड्डू

मैसूर पाक बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में चीनी और पानी लें और उबाल लें। इसकी मदद से एक तार की चाशनी बनानी है। जब चाशनी तैयार हो जाए तो आंच बिल्कुल धीमी रखें और इसमें छना हुआ बेसन थोड़ा-थोड़ा करके डालें। अच्छी तरह से मिक्स करें ताकी कोई गांठ न बने।

ध्यान रखें कि लगभग 3-4 बैचों में बेसन को डालना है। जब अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसमें एक बड़ा चम्मच घी डालें। फिर लगातार मिक्स करते रहें जब तक कि घी पूरी तरह से मिक्स न हो जाए। फिर दोबारा से इसमें एक चम्मच घी डालें, जब तक सारा तेल सोख न जाए तब तक लगातार हिलाते रहें।

जब बेसन घी सोखना बंद कर दे तब समझ लें की मैसूर पाक तैयार है, इस दौरान इसका रंग सुनहरा होगा। अब एक प्लेट को ग्रीस करें और फिर इसमें पाक को फैलाएं। 5 मिनट के बाद इच्छानुसार टुकड़ों में काट लें। कम से कम 30 मिनट बाद टुकड़ों को अलग कर लें। चाहें तो ऊपर से पिस्ता डाल सकते हैं। मैसूर पाक तैयार है, देवी मां को भोग लगाने के बाद इसका प्रसाद सभी को दें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...