1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. NEET UG 2026 : नीट यूजी का नोटिफिकेशन जारी, आज से आवेदन शुरू

NEET UG 2026 : नीट यूजी का नोटिफिकेशन जारी, आज से आवेदन शुरू

NEET UG 2026 Notification: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 8 मार्च 2026, रात 9 बजे तक है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

NEET UG 2026 Notification: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 8 मार्च 2026, रात 9 बजे तक है। उम्मीदवार NEET UG 2026 नोटिफिकेशन PDF और रजिस्ट्रेशन लिंक का इस्तेमाल करके आसानी से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

पढ़ें :- iPhone 18 Pro : लीक्स रिपोर्ट में खुलासा, इस बार आईफोन 18 Pro होगा सस्ता? जानें संभावित फीचर्स और कीमत

उम्मीदवार शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट‑बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं। शुल्क के सफल भुगतान की अंतिम तिथि 08 मार्च 2026, रात 11:50 बजे है। अगर आवेदन में कोई सुधार करना हो, तो सुधार प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से 12 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

नीट यूजी परीक्षा 2026 के लिए शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी और देश में केंद्र/देश के बाहर केंद्र के अनुसार अलग‑अलग है। नीचे दिए गए टेबल में भारत में परीक्षा केंद्र के लिए शुल्क का विवरण है। सभी उम्मीदवारों को प्रसंस्करण शुल्क और वस्तु एवं सेवा कर (GST) का भुगतान भी करना होगा।

पढ़ें :- सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने TVK चीफ और तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ को यूं दी बधाई
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...