1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. New Nothing OS 5.0 :  नथिंग ओएस 5.0 हुआ लॉन्च ,  जानें किन फोन्स को मिलेगा अपडेट

New Nothing OS 5.0 :  नथिंग ओएस 5.0 हुआ लॉन्च ,  जानें किन फोन्स को मिलेगा अपडेट

  नथिंग ने अपने Smartphones के लिए नया नथिंग ओएस 5.0 पेश कर दिया है। कंपनी का नया Android 17 User Interface पर आधारित है और इसमें 80 से ज्यादा बदलाव किए गए हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

New Nothing OS 5.0 :  नथिंग ने अपने Smartphones के लिए नया नथिंग ओएस 5.0 पेश कर दिया है। कंपनी का नया Android 17 User Interface पर आधारित है और इसमें 80 से ज्यादा बदलाव किए गए हैं। नए अपडेट में Design changes के साथ नए Personalization options, बेहतर परफॉर्मेंस और AI Tools शामिल किए गए हैं। कंपनी ने नथिंग ओएस 5.0 का ओपन Beta Program भी शुरू करने का ऐलान किया है। सबसे पहले इसका बीटा अपडेट नथिंग फोन (3) को मिलेगा।

पढ़ें :- Redmi 17 5G : आ गया Redmi का धाकड़ फोन,जानें बैटरी ,कीमत और चिप

26 अगस्त को अपडेट
नथिंग फोन (3) को 26 अगस्त को शाम 3:30 बजे से नथिंग ओएस 5.0 का open Beta मिलना शुरू होगा और इसका स्टेबल अपडेट अक्टूबर के मध्य में आने की योजना है।

सितंबर में अपडेट
इसके बाद फोन (4ए) प्रो को सितंबर की शुरुआत में बीटा मिलेगा। फोन (4ए), फोन (3ए) प्रो और फोन (3ए) को सितंबर के अंत में Beta Update दिया जाएगा और इन चारों मॉडल्स के लिए स्टेबल अपडेट नवंबर की शुरुआत में आएगा।

 

अक्टूबर में अपडेट
फोन (2ए) और फोन (2ए) प्लस को अक्टूबर के मध्य में बीटा और नवंबर के मध्य में स्टेबल अपडेट मिलेगा।

पढ़ें :- डाइमेंसिटी 7100 SoC, 144Hz डिस्प्ले और 6,000mAh बैटरी के साथ Infinix का धाकड़ फोन लॉन्च, चेक करें प्राइस और फीचर्स

नया डिजाइन दिया गया

नथिंग ओएस 5.0 के साथ एलिजिबल स्मार्टफोन्स एंड्रॉयड 17 पर अपग्रेड होंगे। इसमें ऐप्स, Settings , कैमरा, गैलरी और स्टेटस बार के Icon को नया डिजाइन दिया गया है।
विजेट और सर्च बार में Transparent details जोड़ी गई हैं, जिससे स्क्रीन पर ज्यादा गहराई वाला लुक मिलता है।

विजेट में टिंट जोड़ सकता है
नया अडेप्टिव कलर सिस्टम होम स्क्रीन के वॉलपेपर से शेड लेकर ऐप आइकन और विजेट में टिंट जोड़ सकता है। नए ओएस में गाइस्ट टाइपफेस, सिस्टम टेक्स्ट साइज में बदलाव और गूई व Micrographics नाम के दो नए लॉक स्क्रीन क्लॉक फेस भी मिलते हैं।

 

पढ़ें :- ISRO की बड़ी सफलता : भारत के पहले अर्थ ऑब्ज़र्वेशन सैटेलाइट EOS-05 को जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट में किया स्थापित
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...