1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दीपावली पर भारत-चीन संबंधों में नई गर्माहट, दोनों देशों के सैनिकों ने एक-दूसरे को बांटी मिठाई

दीपावली पर भारत-चीन संबंधों में नई गर्माहट, दोनों देशों के सैनिकों ने एक-दूसरे को बांटी मिठाई

भारत और चीन के बीच दीपावली के मौके पर रिश्तों में काफी नरमी दिखने लगी है। सीमा समझौत और सैनिकों के विवादित पॉइंट्स से पीछे हटने के बाद दोनों देशों के बीच दीपावली के मौके पर एक अच्छी तस्वीर सामने आई है। दरअसल, गुरुवार को दीपावली के अवसर पर भारत और चीन के सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर कई सीमा बिंदुओं पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच दीपावली के मौके पर रिश्तों में काफी नरमी दिखने लगी है। सीमा समझौत और सैनिकों के विवादित पॉइंट्स से पीछे हटने के बाद दोनों देशों के बीच दीपावली के मौके पर एक अच्छी तस्वीर सामने आई है। दरअसल, गुरुवार को दीपावली के अवसर पर भारत और चीन के सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर कई सीमा बिंदुओं पर मिठाइयों का आदान-प्रदान किया।

पढ़ें :- ट्रेड डील के जरिए सरकार किसानों को करना चाहती है कमजोर, अमेरिका के साथ की गई है ये एकतरफा डील: सचिन पायलट

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, एलएसी पर पांच सीमा कार्मिक बैठक (बीपीएम) बिंदुओं पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच दीपावली पर मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ। इसकी तस्वीर सामने आई है।

यह तस्वीरें ऐसे समय सामने आई हैं जब दोनों देशों ने पूर्वी लद्दाख में दो संवेदनशील प्वाइंट डेमचोक और देपसांग के मैदानों पर अलगाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया है। दीपावली के मौके पर ऐसी तस्वीरें सामने आने पर इसे कुटनीतिक नजरिये से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

 

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : जिम्बाब्वे ने वर्ल्ड कप में किया एक और बड़ा उलटफेर, पहले ऑस्ट्रेल‍िया, अब श्रीलंका को धूल चटाई , ग्रुप बी में पहले स्थान पर किया क्वालीफाई
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...