एक नवजात बच्चे का जन्म चेहरे पर मूंछों और ठुड्डी पर छोटी-सी गोट्टी के साथ हुआ है। बच्चे के अनोखे लुक और चेहरे के हाव-भाव को देखकर लोग हैरान हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Baby With Moustache: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नवजात बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। वीडियो में बच्चे के चेहरे पर मूंछों जैसी आकृति और ठुड्डी पर छोटी-सी गोट्टी दिखाई दे रही है। उसके चेहरे के हाव-भाव भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। यही वजह है कि इंटरनेट पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
वायरल वीडियो में बच्चा अस्पताल जैसे कमरे में नीले रंग की चादर वाले बेड पर तौलिए में लिपटा नजर आता है। उसके सिर पर काले बाल दिखाई देते हैं। वीडियो में वह कभी आंखें खोलता है, तो कभी अपनी गर्दन हिलाता नजर आता है। एक महिला के छूने पर उसके चेहरे पर हल्की मुस्कान भी दिखाई देती है। हालांकि, लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान उसके चेहरे पर बनी मूंछों जैसी आकृति और ठुड्डी पर नजर आ रही गोट्टी पर जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस वीडियो को पहले टिकटॉक पर @Chevisjunior नाम के यूजर ने शेयर किया था। बाद में यह दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी फैल गया। एक्स पर भी इसे साझा किया गया, जिसके बाद वीडियो पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स बच्चे के लुक को देखकर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी कर रहे हैं, तो कुछ ने उसकी तुलना उम्रदराज व्यक्ति से कर दी है।
Baby born with mustache spark reaction online. 😳😳😳😳😳😳😳@grok is this real or AI?????? pic.twitter.com/LFadLhpHjY
— PANSO QUEEN 🌼🐝 (@Niinameelah) October 23, 2026
पढ़ें :- आसमान फटे चाहे धरती, लेकिन नहीं रुकनी चाहिए दोस्त की शादी! देखिये कैसे दूल्हे को पीठ पर बैठाकर उफनता नाला पार कराया
हालांकि, वीडियो की असलियत को लेकर सवाल बने हुए हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से बनाया गया हो सकता है। वहीं, कुछ लोग इसे वास्तविक वीडियो मान रहे हैं। फिलहाल बच्चे के जन्म की जगह, वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की तारीख और उससे जुड़ी घटना की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है, जबकि दूसरे ने इसे AI से बना वीडियो बताते हुए कहा कि लोगों को इस पर आसानी से भरोसा नहीं करना चाहिए। कई यूजर्स ने मजाक में लिखा कि AI ने तो हद ही कर दी।
फिलहाल, वीडियो वायरल जरूर हो रहा है, लेकिन इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इसे किसी वास्तविक घटना का प्रमाण मानना सही नहीं होगा।