1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. News Royal Enfield Hunter 450 : नई रॉयल एनफील्ड हंटर 450 को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है , कीमत हो सकती है इतनी

News Royal Enfield Hunter 450 : नई रॉयल एनफील्ड हंटर 450 को जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है , कीमत हो सकती है इतनी

यूथ में पॉपुलर नई हंटर 450cc को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। पिछले एक साल से कंपनी इसे टेस्ट कर रही है।  कंपनी हंटर 450 को  लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 

By अनूप कुमार 
Updated Date

News Royal Enfield Hunter 450 :   यूथ में पॉपुलर नई हंटर 450cc को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। पिछले एक साल से कंपनी इसे टेस्ट कर रही है।  कंपनी हंटर 450 को  लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

पढ़ें :- Luxury MPV : अश्नीर ग्रोवर ने खरीदी शानदार MG M9 लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV, जानिए इस कार की खासियत?

इंजन
खबरों के मुताबिक नई Hunter 450cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन मिल सकता है जो 40 bhp  की पावर देगा और इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। इंजन न सिर्फ पावरफुल होगा बल्कि स्मूथ भी होगा, यह हर तरह की कंडीशन में बेहतर परफॉरमेंस देगा। बाइक का वजन 180 से लेकर 190kg तक जा सकता है।

डिजाइन
नई रॉयल एनफील्ड हंटर 450 को ऑन रोड और ऑफ रोड के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा। इसके अलावा इसमें TFT कलरफुल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिल सकता है। बाइक में एयर क्लीनर – पेपर एलीमेंट, असिस्ट क्लच और सेमी-डिजिटल ट्रिपल नेविगेशन सिस्टम जैस कई अच्छे फीचर्स मिल सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में इस नए मॉडल की कीमत करीब 2.60 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

पढ़ें :- Mahindra B07 800KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV की धांसू एंट्री से मचेगा धमाल, जानिए खूबियां
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...