1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. प्रियंका चोपड़ा की बेडरूम हैबिट्स पर निक जोनस का बड़ा खुलासा, बोले- मेरी वाइफ को सोते समय गर्म रहना है पसंद…

प्रियंका चोपड़ा की बेडरूम हैबिट्स पर निक जोनस का बड़ा खुलासा, बोले- मेरी वाइफ को सोते समय गर्म रहना है पसंद…

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में से एक है, जिन्हें लोग कपल के रूप में काफी पसंद करते हैं। पावर कपल के रूप में निक और प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत ले जाते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) फिल्मी दुनिया की उन हस्तियों में से एक है, जिन्हें लोग कपल के रूप में काफी पसंद करते हैं। पावर कपल के रूप में निक और प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत ले जाते हैं। हाल ही में निक जोनस (Nick Jonas)  ने एक पॉडकास्ट पर वाइफ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  के बेडरूम हैबिट्स को लेकर बातें कीं। निक ने बताया के बेडरूम में कूलिंग को लेकर दोनों के टेस्ट कितने अलग हैं।

पढ़ें :- Oscar Awards Ceremony : ऑस्कर में बाल-बाल बचे निक-प्रियंका, हो सकता था ये हादसा, देखें वायरल वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

पढ़ें :- क्या प्रियंका चोपड़ा ने दोहराया उर्वशी रौतेला का कान्स मोमेंट?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपनी फिल्मों और म्यूजिक के प्रमोशन के दौरान अपनी शादीशुदा लाइफ से जुड़ी कई बातें बताया करते हैं। अब हाल ही में निक ने एक बातचीत में अपनी पत्नी की एक ऐसी आदत का खुलासा किया जिसे उन्होंने मजाक में डरावना सपना तक बता डाला।

मुझे एकदम जमा देने वाला ठंड पसंद है : निक

निक हाल ही में जेक शेन के पॉडकास्ट ‘थेरापस’ पर नजर आए। उनसे इस दौरान सोने के लिए एक आइडियल टेम्प्रेचर को लेकर सवाल किया गया। सिंगर ने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘ओह, ठंडा। एकदम जमा देने वाला ठंडा।’

 बेडरूम टेम्प्रेचर के मामले में उनकी और चोपड़ा की चॉइस में अक्सर होता है क्लैश

निक ने प्रियंका चोपड़ा के नाइटमेयर मटीरियल वाली आदतों पर भी चुटकी ली। जोनस ने कहा कि बेडरूम टेम्प्रेचर के मामले में उनकी और चोपड़ा की चॉइस में अक्सर क्लैश होता है। उन्होंने कहा,कि मेरी पत्नी को सोते समय गर्म रहना पसंद है, तो वह कमरे का तापमान 71F से 72F (21C से 22C) के बीच रखने की कोशिश करती हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि यह एक बुरे सपने जैसा है। सच में बुरा।’

पढ़ें :- प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' का ट्रेलर रिलीज, खूनी एक्शन अवतार ने मचाया तहलका

निक ने बताया बेडरूम में कैसा टेम्प्रेचर है पसंद

जब शेन ने कहा कि वो 62F (16C) तापमान पर सोते है तो जोनस ने जवाब दिया, ‘मुझे ये टेम्प्रेचर बहुत पसंद है! मुझे भी अपने जीवन में ये चाहिए।’ बता दें कि हाल ही में प्रियंका ने बताया था कि उनके लिए एक परफेक्ट डेट नाइट का मतलब ‘एक शानदार फिल्म देखना और बढ़िया खाना खाना’ होता है। हालांकि, उन्होंने आगे कहा था, ‘मेरे पति को यह पसंद नहीं है, इसलिए हम ऐसा नहीं करते।’

मुझे लगता है कि बिस्तर सिर्फ सोने के लिए होते हैं

वहीं निक जोनस ने ये भी बताया कि वह बिस्तर पर न तो खाना खाते हैं और न ही टीवी देखते हैं। इसके बाद जोनस ने टिक टॉक शो ‘आर यू ओके?’ में कहा,कि मुझे लगता है कि बिस्तर सिर्फ सोने के लिए होते हैं। मैं बिस्तर पर नहीं बैठता, बिस्तर पर खाना नहीं खाता, बिस्तर पर किताबें नहीं पढ़ता या टीवी नहीं देखता… मैं ये सब बिस्तर पर नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मुझे बेड का बहुत गर्म होना पसंद नहीं है। मुझे गर्मी ज्यादा लगती है।’ सिंगर ने मजाक में बताया कि अगर वह चोपड़ा के साथ समय बिताना चाहते हैं और वो बिस्तर पर आराम से कुछ देख रही होती हैं तो वह बस एक कुर्सी खींचकर बेड के पास बैठ जाते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...