1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने चंपारण से ‘सद्भाव यात्रा’ शुरू करने का किया ऐलान, जानें- इसके पीछे का मकसद

नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने चंपारण से ‘सद्भाव यात्रा’ शुरू करने का किया ऐलान, जानें- इसके पीछे का मकसद

Nishant Kumar's Sadbhav Yatra: बिहार के पूर्व सीएम और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को अपनी 'सद्भाव यात्रा' का ऐलान किया है। जेडीयू नेता निशांत की ये राजनीतिक यात्रा चंपारण से शुरू होगी। इस दौरान वह अपने कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनसे संवाद करेंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

Nishant Kumar’s Sadbhav Yatra: बिहार के पूर्व सीएम और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार को अपनी ‘सद्भाव यात्रा’ का ऐलान किया है। जेडीयू नेता निशांत की ये राजनीतिक यात्रा चंपारण से शुरू होगी। इस दौरान वह अपने कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनसे संवाद करेंगे।

पढ़ें :- बिहार में सम्राट सरकार का होने जा रहा कैबिनेट विस्तार! BJP-जेडीयू और सहयोगी दलों से होंगे इतने मंत्री

‘सद्भाव यात्रा’ शुरू करने से पहले जेडीयू नेता निशांत कुमार ने कहा, “महात्मा गांधी ने अपना सत्याग्रह चंपारण से शुरू किया था। मेरे पिता, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने भी अपनी ‘न्याय यात्रा’ चंपारण से ही शुरू की थी। इसलिए, मैं भी अपनी राजनीतिक यात्रा चंपारण से ही शुरू कर रहा हूँ। मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलूंगा, उनसे बातचीत करूंगा और हमारा संगठन कैसे मज़बूत हो, इस बारे में उनकी राय लूंगा।”

जेडीयू नेता निशांत कुमार द्वारा अपनी ‘सद्भाव यात्रा’ शुरू करने पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा, “पूरी पार्टी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं। हमारी पार्टी बहुत उत्साहित है और निशांत जी की यात्रा सफल होगी। आम लोग भी उनकी यात्रा से अवगत हैं और वे सभी चाहते हैं कि निशांत जी राजनीति में जितना संभव हो, उतने सक्रिय हों।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...