1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of papaya leaves juice: पपीता ही नहीं इसके पत्तों में भी छिपा होता है सेहत का खजाना, डेगूं समेत तमाम बीमारियों से देता है छुटकारा

Benefits of papaya leaves juice: पपीता ही नहीं इसके पत्तों में भी छिपा होता है सेहत का खजाना, डेगूं समेत तमाम बीमारियों से देता है छुटकारा

पोषक तत्वों से भरपूर पपीता सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। पपीता का सेवन करने से पाचन बेहतर होता है और लगाने से स्किन में निखार आता है। लेकिन क्या आप जानते है पपीते के पत्ते का जूस भी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। पपीते का पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of papaya leaves juice: पोषक तत्वों से भरपूर पपीता सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। पपीता का सेवन करने से पाचन बेहतर होता है और लगाने से स्किन में निखार आता है। लेकिन क्या आप जानते है पपीते के पत्ते का जूस भी शरीर के लिए फायदेमंद होता है। पपीते का पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें

एक रिसर्च के अनुसार पपीते के पत्तो (papaya leaves) से तमाम तरह की बीमारियों से बचाव होता है। वेबसाइट पर प्रकाशित लेख की रिपोर्ट के अनुसार एशियाई देशों में कई बीमारियों के इलाज के लिए पपीते के पत्तो का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं आयुर्वेदिक समेत कई तरह की चिकित्सा प्रणालियों में पपीता के पत्तो (p apaya leaves) के दवाओं के साथ मिलाकर हर्बल औषधि के रुप में उपयोग किया जाता है।

पपीता के पत्तो (papaya leaves) को लेकर अब तक कई रिसर्च सामने आ चुकी है, जिनमें इन पत्तो को एंडी डेंगू, एंटीडायबिटीक, न्यूरोप्रोटेक्टिव और एंटीइंफ्लेटरी प्रॉपर्टी से भरपूर माना गया है। पपीता के पत्तों का रस आयुर्वेदिक की सलाह से पीना चाहिए, क्योंकि कई रिसर्च में पाया गया है कि पपीते के पत्तों का अर्क शरीर के कुछ अंगों के लिए खतरनाक भी हो सकता है।

इसका सेवन एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही करें। एक्सपर्ट मलेरिया और डेंगू के बुखार से राहत के लिए पपीते के पत्ते उबालकर सेवन करने की सलाह देते है। ऐसा माना जाता है कि पपीते की पत्तियों (papaya leaves) का अर्क बुखार से पीड़ित मरीजों में प्लेटलेट काउंट और व्हाइट व रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में हेल्प करता है।

पढ़ें :- Delhi Building Collapses : दिल्ली के चावड़ी बाजार में ढही तीन मंजिला इमारत, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...