1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-अब एमपी के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने सेना का किया अपमान, बोले- ‘देश की सेना और सैनिक पीएम मोदी के चरणों में नतमस्तक’

Video-अब एमपी के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने सेना का किया अपमान, बोले- ‘देश की सेना और सैनिक पीएम मोदी के चरणों में नतमस्तक’

मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा (Madhya Pradesh Deputy CM Jagdish Devda) का अब भारतीय सेना को लेकर विवादित बयान सामने आया है। जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Madhya Pradesh Deputy CM Jagdish Devda) कुछ ऐसा बोल गए कि उन्होंने भारतीय सेना का ही अपमान कर दिया।

By santosh singh 
Updated Date

जबलपुर। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा (Madhya Pradesh Deputy CM Jagdish Devda) का अब भारतीय सेना को लेकर विवादित बयान सामने आया है। जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Madhya Pradesh Deputy CM Jagdish Devda) कुछ ऐसा बोल गए कि उन्होंने भारतीय सेना का ही अपमान कर दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा देश, देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं।

पढ़ें :- INDIA Alliance Mega Rally : राहुल गांधी की प्रदर्शनकारियों से अपील- प्रोटेस्ट के साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए ताकि दिल्ली के व्यापारियों का फायदा हो

दरअसल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Madhya Pradesh Deputy CM Jagdish Devda) का ये विवादित बयान उस समय सामने आया जब वो जबलपुर में एक कार्यक्रम में पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए मोदी की तारीफ कर रहे थे। तभी वो पीएम मोदी की तारीफ करते करते सेना का अपमान कर बैठे। जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda) ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकियों को तबाह करने के लिए पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरे देश की सेना भी प्रधानमंत्री के चरणों में नतमस्तक हैं।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ( Deputy CM Jagdish Devda)ने कहा कि इसके लिए हमें प्रधानमंत्री जितनी तारीफ की जाए कम है। इस दौरान उन्होंने आतंकियों के ठिकानों को तबाह करने के लिए उपस्थित लोगों से तालियां भी बजवाई। आपको बता दे कि जबलपुर में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम को डिप्टी सीएम देवड़ा संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया।

BJP और जगदीश देवड़ा को माफी मांगनी चाहिए, इन्हें पद से करना चाहिए बर्खास्त : कांग्रेस 

कांग्रेस पार्टी एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि ‘देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं’ । ये बात मध्य प्रदेश की BJP सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा (Madhya Pradesh Deputy CM Jagdish Devda) ने कही है। जगदीश देवड़ा का यह बयान बेहद ही घटिया और शर्मनाक है। ये सेना के शौर्य और पराक्रम का अपमान है। जब पूरा देश आज सेना के सामने नतमस्तक है, उस वक़्त हमारी जांबाज सेना के लिए BJP के नेता अपनी घटिया सोच जाहिर कर रहे हैं। BJP और जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda)को माफी मांगनी चाहिए। इन्हें पद से बर्खास्त करना चाहिए।

पढ़ें :- IND vs NZ 5th T20I : आज आखिरी टी20 जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे फ्री लाइव मैच

 यह सेना के शौर्य पराक्रम का घोर अपमान है, माफ़ी से काम नहीं चलेगा : सुप्रिया श्रीनेत

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि मध्यप्रदेश BJP के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि इस देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक है। यह सेना के शौर्य पराक्रम का घोर अपमान है। माफ़ी से काम नहीं चलेगा । इस आदमी को तो आपको बर्खास्त करना ही पड़ेगा मोदी जी। यह घटिया, बेहद घटिया घिनौनी सोच है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...