1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अब जेल में बंद कैदियों को मिलेगा $ex Room , कोर्ट ने कहा- पार्टनर के साथ समय बिताना उनका हक

अब जेल में बंद कैदियों को मिलेगा $ex Room , कोर्ट ने कहा- पार्टनर के साथ समय बिताना उनका हक

दुनिया के अलग-अलग देशों में कैदियों को कई तरह के अधिकार मिलते हैं। इनमें जीवन का अधिकार, सम्मान के साथ व्यवहार किया जाना, पौष्टिक भोजन और उचित चिकित्सा देखभाल तक पहुंच जैसे अधिकार शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें उचित कानूनी प्रतिनिधित्व का अधिकार भी प्राप्त है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दुनिया के अलग-अलग देशों में कैदियों को कई तरह के अधिकार मिलते हैं। इनमें जीवन का अधिकार, सम्मान के साथ व्यवहार किया जाना, पौष्टिक भोजन और उचित चिकित्सा देखभाल तक पहुंच जैसे अधिकार शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें उचित कानूनी प्रतिनिधित्व का अधिकार भी प्राप्त है। वहीं जेल में बंद कैदियों को मनोरंजन की गतिविधियों में भाग लेने का भी अवसर दिया जाता है। इसके अलावा उन्हें अपने परिवार से मिलने का भी अधिकार है। अलग-अलग देशों में इन अधिकारों का दायरा अपराध की प्रवृतियों पर निर्भर करता है। हाल ही इटली (Italy) ने इस फेहरिस्त में एक और इजाफा किया है।

पढ़ें :- Israel-Iran War : इजरायल-ईरान की जंग में कूदा ड्रैगन! तेहरान में उतरे चीनी प्लेन, अमेरिका को सीधी चुनौती

दरअसल इटली (Italian Court)  में अब कैदियों को अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए सेक्स रूम (Sex Room) की सुविधा मिलेगी। शुक्रवार को देश के संवैधानिक न्यायालय के फैसले के बाद इटली में पहली बार इसे मंजूरी दे दी गई। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी देश में कैदियों को इस तरह के अधिकार दिए गए हैं। इससे पहले फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, नीदरलैंड, स्वीडन जैसे कई यूरोपीय देशों में कैदियों को इस तरह की सुविधा दी जाती है।

इटली की अदालत (Italian Court) ने अपने फैसले में कहा है कि कैदियों को अपने पार्टनर के साथ प्राइवेट मुलाकात करने का पूरा अधिकार है। न्यायालय ने कहा कि कैदियों को जीवनसाथी या पार्टनर के साथ निजी मुलाकातों का अधिकार होना चाहिए। यह भी कहा गया है कि इस दौरान कोई भी जेल गार्ड (Prison Guard) उन पर नजर नहीं रखेगा। कोर्ट ने इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इसके अनुसार कैदियों को एक कमरे में अपने साथी से दो घंटे तक मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...