1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. WhatsApp Number पर अब चैटजीपीटी से होगी बात, इस फीचर का जानें कैसे करें इस्तेमाल?

WhatsApp Number पर अब चैटजीपीटी से होगी बात, इस फीचर का जानें कैसे करें इस्तेमाल?

अगर आप ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। OpenAI ने अब चैट जीपीटी (ChatGPT) को व्हाट्सएप (WhatsApp) पर उपलब्ध कर दिया है, साथ ही इसमें कॉलिंग की भी सुविधा जोड़ी गई है। यह फीचर OpenAI के ‘12 Days of OpenAI’ सेलिब्रेशन का हिस्सा है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अगर आप ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। OpenAI ने अब चैट जीपीटी (ChatGPT) को व्हाट्सएप (WhatsApp) पर उपलब्ध कर दिया है, साथ ही इसमें कॉलिंग की भी सुविधा जोड़ी गई है। यह फीचर OpenAI के ‘12 Days of OpenAI’ सेलिब्रेशन का हिस्सा है। हालांकि, कॉलिंग फीचर फिलहाल केवल अमेरिका में उपलब्ध है, जबकि व्हाट्सएप चैट (WhatsApp Chat) करने की सुविधा दुनिया भर में ChatGPT के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। तो चलिए जानते हैं कि इस नई सुविधा का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है?

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

व्हाट्सएप पर ChatGPT का उपयोग कैसे करें?

अपने डिवाइस पर +18002428478 नंबर को सेव करें और उसे नया संपर्क के तौर पर ऐड करें।

व्हाट्सएप पर ChatGPT संपर्क को खोजें। जब आप इसे खोजेंगे, तो यह एक बोट के रूप में वेरिफाइड चेक मार्क के साथ दिखेगा। इसे टैप करें और चैट विंडो (Chat Window) खुल जाएगी।

अब आप ChatGPT से किसी भी प्रकार की बात कर सकते हैं। आप इससे सामान्य संदेश भेज सकते हैं या अपने सवाल पूछ सकते हैं, जैसे कि व्याकरण सुधारने के लिए, किसी विशेष जानकारी के लिए या अन्य किसी भी प्रकार के सवाल के लिए।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

ध्यान दें कि इस चैटबॉट (Chatbot) के वर्तमान संस्करण में आप इमेज या अन्य फाइल्स अपलोड नहीं कर सकते, चाहे आप डेस्कटॉप पर हों या मोबाइल ऐप पर।

अमेरिका में ChatGPT को कॉल करना है अब आसान

यह फीचर फिलहाल केवल अमेरिका में उपलब्ध है, और शुरुआत में कॉल की समय सीमा 15 मिनट तक सीमित है। OpenAI का कहना है कि यह नंबर टोल-फ्री है, यानी कॉल करना बिल्कुल मुफ्त होगा और आप इसे किसी भी फोन से कर सकते हैं, चाहे वह लैंडलाइन हो या मोबाइल फोन।

यह सुविधा उन वक्तों में खासतौर पर सहायक साबित होगी, जब आपके पास सक्रिय मोबाइल नेटवर्क या इंटरनेट कनेक्शन न हो। आप किसी दूरदराज इलाके में हो सकते हैं और आपको जानकारी की आवश्यकता हो सकती है, तो इस कॉलिंग फीचर के जरिए आप ChatGPT से संपर्क कर सकते हैं।

कैसे डायल करें ChatGPT को: बस अपने डायलर में 1-800-CHATGPT नंबर डालें और कॉल बटन दबाएं।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

यह नई सुविधा चैटबॉट के उपयोगकर्ताओं के लिए एक बड़ी राहत है, खासकर उन लोगों के लिए जिनके पास इंटरनेट या डेटा की कमी होती है। ChatGPT ने यह कदम उठाकर अपनी पहुंच को और भी विस्तृत किया है।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...