1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Nvidia US Investments : एनवीडिया चार वर्षों में अमेरिकी चिप उत्पादन में अरबों डॉलर का करेगी निवेश

Nvidia US Investments : एनवीडिया चार वर्षों में अमेरिकी चिप उत्पादन में अरबों डॉलर का करेगी निवेश

प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनी एनवीडिया अगले चार वर्षों में अमेरिकी चिप्स और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन (US Chip & Electronics Production) में सैकड़ों अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बना रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Nvidia US Investments :  खबरों के अनुसार, कंपनी के सीईओ, जेन्सन हुआंग (Jensen Huang) ने बुधवार को एक साक्षात्कार में इस बात का खुलासा किया। यह निवेश अमेरिका में चिप निर्माण को बढ़ावा देने और देश के अंदर प्रौद्योगिकी उत्पादन ( technology production) को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

पढ़ें :- पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान PoK में ढेर, अज्ञात हमलावर ने मारी गोली मौके पर हुई उसकी मौत

हुआंग के अनुसार, इस निवेश से अमेरिका की चिप उद्योग को एक नई दिशा मिलेगी और इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। एनवीडिया का यह कदम अमेरिकी सरकार की मैन्युफैक्चरिंग नीति ( US Government Manufacturing Policy ) के साथ मेल खाता है, जो देश के भीतर उच्च तकनीक वाले उत्पादों का निर्माण बढ़ाने पर जोर देती है। एनवीडिया का यह निवेश अमेरिका के चिप उत्पादन क्षेत्र को नई ताकत प्रदान करेगा और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (global supply chain)में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...