1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पाकिस्तान ने प्रोपेगैंडा उमर अब्दुल्ला ने पर्दाफाश, बोले- दुश्मन देश ने हमारे यहां मंदिर, गुरुद्वारों और दरगाहों को किया टारगेट

पाकिस्तान ने प्रोपेगैंडा उमर अब्दुल्ला ने पर्दाफाश, बोले- दुश्मन देश ने हमारे यहां मंदिर, गुरुद्वारों और दरगाहों को किया टारगेट

पाकिस्तान ने प्रोपेगैंडा फैलाया कि भारतीय आर्म्ड फोर्सेस ने उनके धार्मिक स्ट्रक्चर को निशाना बनाया है। इस पर पलटवार करते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah) ने कहा कि पाकिस्तान ने केवल एक समुदाय को निशाना नहीं बनाया। उन्होंने गुरुद्वारा, मंदिरों, मदरसों और दरगाहों के पास भारी गोलाबारी की है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने प्रोपेगैंडा फैलाया कि भारतीय आर्म्ड फोर्सेस ने उनके धार्मिक स्ट्रक्चर को निशाना बनाया है। इस पर पलटवार करते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Jammu and Kashmir Chief Minister Omar Abdullah) ने कहा कि पाकिस्तान ने केवल एक समुदाय को निशाना नहीं बनाया। उन्होंने गुरुद्वारा, मंदिरों, मदरसों और दरगाहों के पास भारी गोलाबारी की है।

पढ़ें :- 'सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं...' मोहम्मद शमी ने भावुक पोस्ट के साथ टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में हुई गोलीबारी के घाव भरने की कोशिश जारी है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) पुंछ पहुंचे, जहां सबसे अधिक नुकसान हुआ। उन्होंने उनलोगों से मुलाकात की, जिन्होंने पाकिस्तानी गोलीबारी में अपनों को खोया है।

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तीन चार दिन जंग का माहौल बना हुआ था। इसमें सबसे अधिक अगर कोई इलाका प्रभावित हुआ तो वो पुंछ था। बहुत अरसे के बाद पाकिस्तान ने पुंछ शहर के बीचों-बीच शेलिंग की और बमबारी हुई। इसमें हमारी 13 लोगों की जान गई।

‘मंदिर, गुरुद्वारा को पाकिस्तानी सेना ने निशाना बनाया’

उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah)  ने कहा कि ‘पाकिस्तान ने शेलिंग के दौरान एक मजहब को निशाना नहीं बनाया, मंदिर, गुरुद्वारा सबको निशाना बनाया। मैंने पुंछ के लोगों को बधाई दी कि उन्होंने हिंदू-मुस्लिम और सिख भाईचारे को कायम रखा। उन्होंने कहा कि 24 घंटे हो गए, सीजफायर कायम है।पाकिस्तान की नीयत पाकिस्तान जानता है। 80 से 90 प्रतिशत पुंछ शहर खाली है। अब शेलिंग नहीं हो रही है। लोगों को अब वापस आना चाहिए।

पढ़ें :- गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाका, एक घायल, जांच जुटी फॉरेंसिक टीम

लोगों को मुआवजा दिया जाएगा: उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah)  ने कहा, कि हम लोगों को बचाने में लगे हुए हैं। पुंछ, राजौरी, जम्मू, बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा के जिला प्रशासन को आदेश दिया गया है कि जो भी नुकसान हुआ है, उसका आकलन करें। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया गया।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा कि सीएम ने गोलाबारी में घायल हुए लोगों के बारे में जानकारी लेने के लिए पुंछ के जिला अस्पताल का दौरा किया। उन्हें प्रशासन की ओर से अच्छी चिकित्सा देखभाल और पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया। भारत और पाकिस्तान में 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद तनाव शुरू हुआ था। पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) ने सीमा पर भारी गोलीबारी की। इसका भारतीय जवानों ने करारा जवाब दिया।

इसके साथ ही पहलगाम का बदला लेने के लिए पाकिस्तान और पीओके में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को अंजाम दिया। इसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए। इससे बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी की। इसमें करीब 22 लोगों की मौत हुई है। वहीं पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) ने मिसाइल और ड्रोन से भी हमले की कोशिश की। इन हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम में नाकाम कर दिया।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...