1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. आपरेशन सिंदूर से बौखलाई पाक सेना ने LoC पर की फायरिंग, जोया खान, मरियम और बलविंदर समेत 13 भारतीयों की मौत

आपरेशन सिंदूर से बौखलाई पाक सेना ने LoC पर की फायरिंग, जोया खान, मरियम और बलविंदर समेत 13 भारतीयों की मौत

भारत के आपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद बौखलाई पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास फॉरवर्ड इलाकों में भारी गोलीबारी की है। इस हमले में चार बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 57 अन्य घायल हो गए।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के आपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद बौखलाई पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास फॉरवर्ड इलाकों में भारी गोलीबारी की है। इस हमले में चार बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 57 अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, भारत के मिसाइल हमले के बाद पाकिस्तान सेना (Pakistani Army) ने बुधवार देर रात एलओसी के पास अग्रिम इलाकों में तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान पाकिस्तान सेना ने मोर्टार भी दागे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

हालांकि, भारतीय सेना (Indian Army) ने गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना (Indian Army)  की कार्रवाई में दुश्मन पक्ष के भी कई लोग हताहत हुए। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान की कई चौकियों को तबाह कर दिया। पाक की तरफ से पुंछ में नियंत्रण रेखा के सभी इलाकों से गोलाबारी की गई। इसके अलावा राजौरी के अग्रिम इलाकों और कुपवाड़ा के उरी, करनाह और तंगधार सेक्टर में भी गोले दागे गए।

पाक सेना की गोलीबारी में 13 भारतीयों की मौत

यह गोलाबारी पूरे सीमावर्ती इलाकों में रात करीब दो बजे शुरू हुई। अंधाधुंध गोलाबारी के चलते कई मकानों को नुकसान पहुंचा, वाहन जल गए, दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से भारी तोपखाने और मोर्टार का इस्तेमाल किया गया। मनकोट, मेंढर, ठंडी कस्सी और पुंछ शहर के दर्जनों अग्रिम गांवों और घनी आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाया गया।

पाकिस्तान की गोलीबारी में जिन भारतीयों की जान गई है, उनमें 13 लोग शामिल हैं। सेना के अधिकारियों ने बताया कि 12 का नाम सामने आ गया है जबकि एक का अभी पता नहीं चल पाया है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

बलविंदर कौर उर्फ ​​रूबी (33)

मोहम्मद जैन खान (10)

जोया खान (12),

मोहम्मद अकरम (40),

अमरीक सिंह (55),

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

मोहम्मद इकबाल (45),

रंजीत सिंह (48),

शकीला बी (40),

अमरजीत सिंह (47),

मरियम खातून (7),

विहान भार्गव (13)

पढ़ें :- रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या

मोहम्मद रफी (40)

* (अभी नाम सामने नहीं आया है)

अधिकारियों ने बताया कि बारामूला के उरी सेक्टर में सीमा पार से हुई गोलाबारी में पांच नाबालिग बच्चों सहित दस लोग घायल हो गए, जबकि राजौरी में तीन अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में गोलीबारी के कारण कई घरों में आग लग गई।

भारत ने लिया पहलगाम आतंकी हमले  का बदला

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 7 मई की दरमियानी रात ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान पर हमला कर दिया। इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। भारत ने पाकिस्तान में कुछ 9 ठिकानों पर हमला किया। 25 मिनट के ऑपरेशन ने पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...