1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. हमारे संबंध योग्यता पर आधारित हैं…भारत-रूस संबंधों पर भारतीय विदेश मंत्रायल का जवाब

हमारे संबंध योग्यता पर आधारित हैं…भारत-रूस संबंधों पर भारतीय विदेश मंत्रायल का जवाब

अमेरिका की तरफ से कुछ भारतीय कंपनियों पर ईरान से व्यापार के चलते लगाए गए प्रतिबंधों पर बोलते हुए रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हमने इन प्रतिबंधों को नोट किया है और इस पर गौर कर रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'किसी भी देश के साथ हमारे संबंध उसकी योग्यता पर आधारित हैं और उन्हें किसी तीसरे देश के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर ​जायसवाल ने शुक्रवार कई अंतरराष्ट्रीय मामलों पर भारत की स्थिति को स्पष्ट किया। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के तीखे हमलों के बाद भारत-रूस संबंधों को लेकर भी अपनी स्थिति को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा अलग-अलग देशों के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंध अपनी शर्तों पर आधारित हैं और इसे किसी तीसरे देश के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।

पढ़ें :- Japan Earthquake : जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी,सावधानी बरतने की सलाह

अमेरिका की तरफ से कुछ भारतीय कंपनियों पर ईरान से व्यापार के चलते लगाए गए प्रतिबंधों पर बोलते हुए रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमने इन प्रतिबंधों को नोट किया है और इस पर गौर कर रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘किसी भी देश के साथ हमारे संबंध उसकी योग्यता पर आधारित हैं और उन्हें किसी तीसरे देश के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। जहां तक भारत-रूस संबंधों का सवाल है, हमारे बीच एक स्थिर और समय-परीक्षित साझेदारी है।’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, भारत और अमेरिका साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और मज़बूत जन-जन संबंधों पर आधारित एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं। इस साझेदारी ने कई बदलावों और चुनौतियों का सामना किया है। हम उस ठोस एजेंडे पर केंद्रित हैं जिसके लिए दोनों देशों ने प्रतिबद्धता जताई है और हमें विश्वास है कि यह रिश्ता आगे भी बढ़ता रहेगा।’

कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि कुछ भारतीय तेल कंपनियों ने रूस से तेल लेना बंद कर दिया है। इस पर प्रवक्ता ने कहा, आप हमारे ऊर्जा जरूरतों को लेकर समग्र दृष्टिकोण से अवगत हैं। हम बाजार में उपलब्ध विकल्पों और वैश्विक स्थिति को ध्यान में रखकर निर्णय लेते हैं। हमें इस बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं है।

 

पढ़ें :- Ajit Pawar Plane Crash Case : DGCA अधिकारी की गिरफ्तारी पर रोहित पवार ने उठाया सवाल, बोले-'छोटी मछली गिरफ्तार, शार्क अभी भी आजाद'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...