1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. UN में पाकिस्तान फिर एक्सपोज़, भारत ने कहा- ‘बांग्लादेश विभाजन के दौरान 4 लाख महिलाओं का रेप का दिया था आधिकारिक आदेश’

UN में पाकिस्तान फिर एक्सपोज़, भारत ने कहा- ‘बांग्लादेश विभाजन के दौरान 4 लाख महिलाओं का रेप का दिया था आधिकारिक आदेश’

भारत (India) एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र (UN) में पाकिस्तान (Pakistan) के पुराने पाप को याद दिलाते हुए आईना दिखाया है। भारत मंगलवार को करारा जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान वह देश है, जिसने 1971 में ऑपरेशन सर्चलाइट (Operation Searchlight) चलाया। इस दौरान अपनी ही सेना सेना से 4 लाख महिलाओं का यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) करवाया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली।  भारत (India) एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र (UN) में पाकिस्तान (Pakistan) के पुराने पाप को याद दिलाते हुए आईना दिखाया है। भारत मंगलवार को करारा जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान वह देश है, जिसने 1971 में ऑपरेशन सर्चलाइट (Operation Searchlight) चलाया। इस दौरान अपनी ही सेना सेना से 4 लाख महिलाओं का यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) करवाया। भारत ने पाक को आतंकवाद के मसले पर भी घेरा। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश (Parvathaneni Harish, India’s Permanent Representative) ने जम्मू कश्मीर के मसले पर भी देश का पक्ष रखा।

पढ़ें :- पेट्रोल-डीजल को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, किसी भी पेट्रोल पंप पर तेल खत्म नहीं...पेट्रोलियम मंत्रालय का दावा

दरअसल पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UN) में भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहा था और उसने कई बड़े झूठ बोले। इस दौरान भारतीय प्रतिनिधि हरीश ने पाक को आईना दिखा दिया। पाक ने कहा था कि कश्मीरी महिलाएं दशकों से यौन हिंसा का सामना कर रही हैं। इसके जवाब में हरीश ने कहा, कि दुर्भाग्यवश हमें हर साल हमारे देश के खिलाफ भ्रमित करने वाला भाषण को सुनने के लिए मजबूर होना पड़ता है। खासकर जम्मू और कश्मीर पर जो भारत का अभिन्न हिस्सा है।

जानें ऑपरेशन सर्चलाइट पर क्या बोला भारत?

उन्होंने पाकिस्तान का पर्दाफाश करते हुए कहा कि एक ऐसा देश जो अपने ही लोगों पर बमबारी करता है। व्यवस्थित तरीके से नरसंहार को अंजाम देता है। वह केवल दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए झूठी बयानबाजी करता है। पाकिस्तान वह देश है जिसने 1971 में ऑपरेशन सर्चलाइट चलाया और अपनी ही सेना से 4 लाख महिलाओं का यौन उत्पीड़न करवाया।

पाकिस्तान का काला सच कई बार दुनिया के सामने रख चुका है भारत

पढ़ें :- पीवी सिंधु सकुशल वापस लौटीं भारत, दुबई अथॉरिटी और एयरपोर्ट स्टाफ को कहा 'शुक्रिया'

यह पहली बार नहीं है। जब भारत ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में बेनकाब किया हो, इससे पहले भी पाक अपनी बेइज्जती करवा चुका है। भारत आतंकवाद के मसले पर भी पाकिस्तान का काला सच दुनिया के सामने रख चुका है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...