1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. पाकिस्तान जल्द मारेगा पलटी! नहीं तो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना तय

पाकिस्तान जल्द मारेगा पलटी! नहीं तो टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना तय

IND vs PAK T20 World Cup Match Controversy : पाकिस्तान सरकार के 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच का बॉयकॉट करने के फैसले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। आईसीसी इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक फैसले का इंतजार कर रहा है। अगर पीसीबी भी अपनी सरकार के फैसले का समर्थन करता है तो उसका टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs PAK T20 World Cup Match Controversy : पाकिस्तान सरकार के 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच का बॉयकॉट करने के फैसले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। आईसीसी इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक फैसले का इंतजार कर रहा है। अगर पीसीबी भी अपनी सरकार के फैसले का समर्थन करता है तो उसका टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है।

पढ़ें :- एक ही दिन दो अलग-अलग मैच खेलेगी टीम इंडिया! श्रेयस-ईशान नहीं खेलेंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे

दरअसल, पाकिस्तान अगर भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना करता है तो इससे हितधारकों और कई एसोसिएट देशों को बड़ा नुकसान होगा। इस मामले पर क्रिकेट एक्सपर्ट और कमेंटेटर हर्षा भोगले ने एक्स पोस्ट में लिखा, “अगर पाकिस्तान के मैच छोड़ने और भविष्य की अनिश्चितता की वजह से ICC के रेवेन्यू में कमी आती है, तो रेवेन्यू के दूसरे मज़बूत सोर्स होने के कारण सबसे कम असर भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड पर पड़ेगा। सबसे ज़्यादा असर उन देशों पर पड़ेगा जो पूरी तरह से ICC से मिलने वाले रेवेन्यू पर निर्भर हैं; इसमें सिर्फ़ छोटे और एसोसिएट देश ही नहीं, बल्कि वेस्ट इंडीज़, श्रीलंका, बांग्लादेश और… पाकिस्तान भी शामिल हैं!”

पढ़ें :- दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन की हालत कमजोर, ईस्ट जोन के 708 रन के जवाब में 6 विकेट पर 242

इससे पहले भोगले ने एक्स पोस्ट में लिखा, “यह देखना बहुत दिलचस्प होगा कि अगर पाकिस्तान वर्ल्ड कप में जाता है लेकिन भारत के साथ नहीं खेलता है, तो ICC का क्या रिएक्शन होगा। मुझे कानूनी स्थिति नहीं पता, या इसका क्या नतीजा हो सकता है, लेकिन अगर ICC यह कहे कि ब्रॉडकास्टर का नुकसान पाकिस्तान के ICC रेवेन्यू के हिस्से से काटा जाए, तो मुझे हैरानी नहीं होगी। और, वैसे, क्या होगा अगर फाइनल इंडिया-पाकिस्तान के बीच हो?”

हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर पाकिस्तान और भारत दोनों सेमी-फाइनल या फाइनल में आमने-सामने होंगे तो क्या होगा? इस स्थिति में साफ है कि पाकिस्तान को भारत का विरोध करना बहुत मुश्किल होगा। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने एक्स पोस्ट में लिखा, “पक्का नहीं पता कि ग्रुप और प्ले-ऑफ़ की वजह से भारत इस वर्ल्ड कप फ़ाइनल में पाकिस्तान से मिल पाएगा या नहीं, लेकिन अगर वे मिल पाते हैं, तो क्या पाकिस्तान वर्ल्ड कप फ़ाइनल खेलने से मना कर देगा?”

पढ़ें :- ईशान किशन का बल्ला गरजा, 270 रन ठोके: दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास, पुजारा को छोड़ा पीछे

बता दें कि आईसीसी ने इस मामले में एक बयान जारी कर कहा था कि वह किसी देश के राष्ट्रीय मामलों में नहीं बोलना चाहता, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को हितधारकों और फैंस के बारे में जरूर सोचना चाहिए। आईसीसी ने अपने बयान में कहा था- “ICC टूर्नामेंट खेल की ईमानदारी, मुकाबले, निरंतरता और निष्पक्षता पर आधारित होते हैं, और चुनिंदा भागीदारी प्रतियोगिताओं की भावना और पवित्रता को कमजोर करती है। हालांकि ICC राष्ट्रीय नीति के मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करता है, लेकिन यह फैसला ग्लोबल खेल या दुनिया भर के फैंस, जिसमें पाकिस्तान के लाखों लोग शामिल हैं, के कल्याण के हित में नहीं है।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...