1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. तीन साल बाद बाबर आजम की टेस्ट कप्तानी में वापसी, शान मसूद से क्यों छीनी गई कमान?

तीन साल बाद बाबर आजम की टेस्ट कप्तानी में वापसी, शान मसूद से क्यों छीनी गई कमान?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लेते हुए बाबर आजम को एक बार फिर टेस्ट टीम की कप्तानी सौंप दी है। करीब तीन साल बाद बाबर की टेस्ट कप्तान के रूप में वापसी हुई है। वह वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की अगुआई करेंगे..

By Harsh 
Updated Date

Cricket Updates: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लेते हुए बाबर आजम को एक बार फिर टेस्ट टीम की कप्तानी सौंप दी है। करीब तीन साल बाद बाबर की टेस्ट कप्तान के रूप में वापसी हुई है। वह वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की अगुआई करेंगे। दोनों सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा हैं। शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान का प्रदर्शन लगातार निराशाजनक रहा। उनकी कप्तानी में टीम ने 2023 से 2026 के बीच खेले गए 16 टेस्ट मैचों में केवल चार में जीत दर्ज की, जबकि 12 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इसी वजह से चयनकर्ताओं ने नेतृत्व में बदलाव का फैसला किया और एक बार फिर बाबर आजम पर भरोसा जताया।

पढ़ें :- LPL 2026 से पहले बड़ा एक्शन: रिश्वत देने के आरोप में भारत के पूर्व अंडर-19 स्टार मनजोत कालरा गिरफ्तार

बाबर आजम का बतौर टेस्ट कप्तान रिकॉर्ड अपेक्षाकृत बेहतर रहा है। उन्होंने 20 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की, जिनमें टीम ने 10 मैच जीते, छह हारे और चार मुकाबले ड्रॉ रहे।

पाकिस्तान ने आगामी सीरीज के लिएर नए खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया है। इनमें बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान, बल्लेबाज मोहम्मद अवैस जफर, तेज गेंदबाज उबैद शाह और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद गाजी घोरी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिल सकता है।

पाकिस्तान पहले 25 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। इसके बाद टीम 19 अगस्त से इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

पढ़ें :- पाकिस्तान के स्टार स्पिनर मोहम्मद नवाज पर ICC की बड़ी कार्रवाई, डोपिंग उल्लंघन में 3 महीने का बैन
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...