1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Phalgun Month Daan : फाल्गुन माह में दान करना बहुत फलदायी है , जरूरतमंद में बाटें ये  सामग्री

Phalgun Month Daan : फाल्गुन माह में दान करना बहुत फलदायी है , जरूरतमंद में बाटें ये  सामग्री

सनातन धर्म में दान करने का विशेष महत्व बताया है। धर्म ग्रंथों में फाल्गुन माह को सबसे पवित्र महीना माना गया है। इस महीने में महाशिवरात्रि , होली जैसे कई पर्व मनाए जाते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Phalgun Month Daan : सनातन धर्म में दान करने का विशेष महत्व बताया है। धर्म ग्रंथों में फाल्गुन माह को सबसे पवित्र महीना माना गया है। इस महीने में महाशिवरात्रि , होली जैसे कई पर्व मनाए जाते हैं। फाल्गुन में दान का भी विशेष महत्व बताया गया है। लेकिन सही चीजों का दान ही शुभ फल प्रदान करता है। जानें फाल्गुन माह में किन चीजों का दान किया जा सकता है।

पढ़ें :- Shukra Ast 2026 : सुख-समृद्धि के देवता शुक्र 23 सितंबर से अस्त हो रहे हैं, शुभ कार्य रूक जाते हैं

फाल्गुन माह के दौरान शुद्ध घी का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव और श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। ऐसा कहा जाता है, जो जातक शुद्ध घी का दान करते हैं उन्हें पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

फाल्गुन माह भगवान श्री कृष्ण को समर्पित होता है। इसलिए इस माह में उनके प्रिय मोर पंख का दान भी शुभ मानते हैं। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।

फाल्गुन माह में बांसुरी का दान करना भी शुभ मानते हैं। दरअसल यह माह भगवान श्री कृष्ण को समर्पित माना जाता है। ऐसा करने से ग्रह दोष दूर होते हैं। इसके अलावा घर में सुख और शांति भी बनी रहती है।

पढ़ें :- प्रेमानंद जी महाराज ने बताए राधा रानी के 28 नाम, जानिए क्या है इन नामों के जाप का धार्मिक महत्व
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...