1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. फिलीपींस में ट्रेनिंग के दौरान हवा में टकराए दो सैन्य विमान, चारों पायलटों की मौत

फिलीपींस में ट्रेनिंग के दौरान हवा में टकराए दो सैन्य विमान, चारों पायलटों की मौत

फिलीपींस में शुक्रवार को उड़ान प्रशिक्षण के दौरान वायुसेना के दो SF-260 विमान हवा में टकरा गए। हादसे में दोनों विमानों में सवार चारों पायलटों की मौत हो गई। घटना के बाद वायुसेना ने इन विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है...

By Harsh 
Updated Date

डिजिटल, पर्दाफाश।  फिलीपींस में शुक्रवार को उड़ान प्रशिक्षण के दौरान वायुसेना के दो SF-260 विमान हवा में टकरा गए। हादसे में दोनों विमानों में सवार चारों पायलटों की मौत हो गई। घटना के बाद वायुसेना ने इन विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है।

पढ़ें :- मऊ में श्मशान घाट के पास मिली PM मोदी की तस्वीर, नारियल-नींबू और सिंदूर भी बरामद, मुकदमा दर्ज

एयरबेस के पास हुआ हादसा

हादसा दोपहर करीब 3:51 बजे मनीला के दक्षिण में लीपा शहर स्थित फर्नांडो एयर बेस के पास हुआ। दोनों विमान कम ऊंचाई पर उड़ान भर रहे थे, तभी उनकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक विमान के मलबे के टुकड़े सैन्यकर्मियों के बैरक के पास जा गिरे। फिलीपीन वायुसेना ने कहा है कि जांच पूरी होने तक SF-260 विमानों को उड़ान भरने की अनुमति नहीं होगी। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पायलटों की ट्रेनिंग में इस्तेमाल होते हैं विमान

SF-260 इटली में निर्मित प्रशिक्षण विमान हैं। फिलीपींस ने 2010-11 के दौरान ऐसे 18 विमान खरीदे थे। इनका इस्तेमाल वायुसेना के पायलटों को उड़ान की ट्रेनिंग देने के लिए किया जाता है।

पढ़ें :- पंजाब में शादी के लिए 51 हजार रुपये दे रही सरकार, 12,784 लाभार्थियों को मिले 65.20 करोड़

सैन्य आधुनिकीकरण की चुनौती

फिलीपींस अपनी सेना को आधुनिक बनाने की कोशिश कर रहा है लेकिन बजट की कमी और योजनाओं में देरी बड़ी चुनौतियां हैं। दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच देश के लिए वायुसेना के साथ नौसेना और थलसेना की क्षमता बढ़ाना भी अहम हो गया है।

पढ़ें :- $ex-Stamina बढ़ाने वाली दवाएं बेचने के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बदनाम करने की धमकी देकर वसूलते थे पैसे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...