1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Phulera Dooj 2024 :  इस दिन है फुलेरा दूज ,  ब्रज में होली की शुरुआत होती है

Phulera Dooj 2024 :  इस दिन है फुलेरा दूज ,  ब्रज में होली की शुरुआत होती है

फाल्गुन माह में होली का उत्सव मनाया जाता है। इस माह में फुलेरा दूज का त्योहार मनाया जाता है। फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Phulera Dooj 2024 : फाल्गुन माह में होली का उत्सव मनाया जाता है। इस माह में फुलेरा दूज का त्योहार मनाया जाता है। फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की पूजा की जाती है। फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने फूलों की होली खेली थी इसलिए इस दिन राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण पर फूल बरसाए जाते हैं। हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। फुलेरा दूज से ही मथुरा-वृंदावन सहित पूरे ब्रज में होली की शुरुआत हो जाती है और इस दिन ब्रज में श्री कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली जाती है। इस साल यह त्योहार 11 मार्च यानी सोमवार को मनाया जाएगा।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

शुभ मुहूर्त
द्वितीया तिथि प्रारम्भ : 11 मार्च सुबह 10:44 बजे से
द्वितीया तिथि समाप्ति : 12 मार्च सुबह 07:13 बजे

फुलेरा दूज के दिन बहुत से शुभ कार्य किए जाते हैं। शादी, नामकरण, नया व्यापार आदि मंगल कार्य इसलिए दिन से शुरू किए जाते हैं। फुलेरा दूज का दिन अबूझ मुहूर्त का माना जाता है। इसका अर्थ यह है कि इस दिन पंचांग में कोई मुहूर्त देखे ही मंगल कार्य किए जाते हैं क्योंकि यह पूरी तिथि ही बहुत शुभ मानी जाती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...