1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Planet Transits February 2025 : फरवरी में सूर्य समेत ये ग्रह करेंगे गोचर , इन राशियों को मिलेगा राजसी सुख

Planet Transits February 2025 : फरवरी में सूर्य समेत ये ग्रह करेंगे गोचर , इन राशियों को मिलेगा राजसी सुख

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के गोचर का राशियों में प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, फरवरी माह में कुछ ग्रहों की चाल बदलेगी और इसका प्रभाव विभिन्न राशियों पर पड़ सकता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Planet Transits February 2025 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के गोचर का राशियों में प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, फरवरी माह में कुछ ग्रहों की चाल बदलेगी और इसका प्रभाव विभिन्न राशियों पर पड़ सकता है। फरवरी माह में सूर्य और मंगल समेत चार ग्रहों की चाल बदलेगी। ग्रहमंडल के राजकुमार के रूप में प्रतिष्ठित बुध देव इस महीने में दो बार राशि परिवर्तन कर शुभ योग बनाएंगे। सबसे पहले, 4 फरवरी को बृहस्पति मार्गी होकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जो कई राशियों के जीवन में सफलता और शुभ संयोग लेकर आएगा। इसके बाद 11 फरवरी को बुध शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे और अगले दिन यानी 12 फरवरी को सूर्य भी कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इससे कुंभ राशि में सूर्य, बुध और शनि का त्रिग्रही योग बनेगा। इसके बाद मंगल ग्रह वृषभ राशि में मार्गी होकर गोचर करेंगे। महीने के अंत में, बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे और कमाई के शानदार अवसर लेकर आएंगे। आइए जानते हैं कि फरवरी में होने वाला ग्रहों का गोचर किन 5 राशियों के लिए लाभकारी है।

पढ़ें :- Mangal Uday In Kumbh Rashi 2026 :  ग्रहों के सेनापति मंगल जल्द होने जा रहे हैं उदय , इन राशियों की बदलेगी किस्मत

मेष राशि
फरवरी का महीना मेष राशि वालों के लिए करियर में सफलता के नए अवसर लेकर आएगा। इस महीने में छात्रों को शिक्षा में सफलता और नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। इसके अलावा जो लोग व्यापार से जुड़े हैं।

कर्क राशि
फरवरी का महीना कर्क राशि वालों के लिए सेहत और आर्थिक लाभ का समय होगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को इस महीने संतान और प्रेम संबंधों से जुड़ी खुशखबरी मिलेगी। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में तरक्की और पैतृक संपत्ति के मामले सुलझेंगे।  नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन का शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर का जीवन पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस महीने बड़े भाइयों से मतभेद करने और अपने स्वभाव में उग्रता लाने से बचना होगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय शुभ है।

पढ़ें :- Matsya Jayanti 2026 :  आज है भगवान विष्णु के प्रथम अवतार मत्स्य जयंती , करें श्रीहरि के इस दिव्य स्तोत्र का पाठ

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...