1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of eating plums: महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है आलूबुखारा, आयरन की कमी को करता है दूर

Benefits of eating plums: महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है आलूबुखारा, आयरन की कमी को करता है दूर

आलूबुखारा का सेवन करने से सेहत को कई फायदे होते है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते है। आलूबुखारा में प्रोटीन, विटामिन सी, फाइबर और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते है। एक्ट्रेस भाग्य श्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो आलूबुखारा खाने के फायदो के बारे में बताती नजर आ रही है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of eating plums: आलूबुखारा का सेवन करने से सेहत को कई फायदे होते है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते है। आलूबुखारा में प्रोटीन, विटामिन सी, फाइबर और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते है। एक्ट्रेस भाग्य श्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो आलूबुखारा खाने के फायदो के बारे में बताती नजर आ रही है।

पढ़ें :- लखनऊ नगर निगम ने हाईकोर्ट में जीती सहारा शहर की कानूनी लड़ाई , अब 170 एकड़ जमीन निगम के कब्जे में

पढ़ें :- लखनऊ विश्वविद्यालय में पान मसाला व मादक पदार्थ का सेवन बैन, पकड़े गए तो 500 रुपये जुर्माना, तीन बार से अधिक पकड़े जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

आलूबुखारा में पाये जाने वाला आयरन, पोटैशियम और विटामिन जैसे पोषक तत्व इम्यूनिटी बेहतर करने में हेल्प करता है। साथ ही कई रोगो से रक्षा करता है।

आलू बुखारा खाने से हड्डियां मजबूत होती है। एक रिसर्च के अनुसार आलूबुखारा खाने से महिलाओं को मेनोपॉज के बाद होने वाली ओस्टियोपोरेसिस की दिक्कत से रक्षा करता है। इतना ही नहीं महिलाओं में होने वाली एनीमिया की बीमारी जो शरीर में आयरन की कमी की वजह से होती है। उसमें फायदा करता है।आलूबूखारा में आयरन अधिक मात्रा में होता है। डेली इसे खाने से एनीमिया में होने वाली कमजोरी, थकान और चक्कर आने में आराम मिलती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...