1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

Pप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल से पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त शनिवार को जारी कर दी है और इसके साथ ही योजना से जुड़े करोड़ों किसानों का 23वीं किस्त का इंतजार भी खत्म हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से कहा कि "पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की गई है। 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खाते में लगभग 19 हजार करोड़ रुपये सीधे भेजे गए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल से पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त शनिवार को जारी कर दी है और इसके साथ ही योजना से जुड़े करोड़ों किसानों का 23वीं किस्त का इंतजार भी खत्म हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से कहा कि “पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की गई है। 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खाते में लगभग 19 हजार करोड़ रुपये सीधे भेजे गए हैं।

पढ़ें :- 10 साल में 152 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़, ये आंकड़े नहीं ,युवाओं के लिए मौकों के बंद होते दरवाजों की दास्तां है : राहुल गांधी

खाते में नहीं आई है 23वीं किस्त, इस नंबर पर करें कॉल मिलेगी सहायता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है। इस दौरान उन्होंने 18,880 करोड़ रुपये देश के 9.44 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर किया। किस्त का लाभ मिलने के बाद किसान खुश हैं। वहीं कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त नहीं आई है। अगर आपके खाते में पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कॉल करके आप अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

पीएम किसान योजना हेल्पलाइन नंबर

आप इस हेल्पलाइन नंबर 155261 और 1800-180-1551 पर कॉल कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल करने के बाद आपको अपनी समस्या बतानी है कि आपके अकाउंट में किस्त के पैसे नहीं आए हैं। इसके बाद आपके खाते में किस्त के पैसे क्यों नहीं आए हैं, उसकी प्रमुख वजहों के बारे में बताया जाएगा।

पढ़ें :- Reservation Hatao Andolan : अब आरक्षण के खिलाफ Gen-Z की मोर्चाबंदी, इंस्टाग्राम पेज पर फॉलोअर्स की संख्या 55 लाख पार, रखी 5 डिमांड

23वीं किस्त न आने की प्रमुख वजहें

इसके अलावा अगर आपकी कोई दूसरी समस्या है, तो उसका भी समाधान किया जाएगा। पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के खाते में न आने की प्रमुख वजह योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन न कराना है। इसके अलावा जिन किसानों का बैंक अकाउंट आधार कार्ड लिंक नहीं है या बैंक अकाउंट में किसी प्रकार की दिक्कतें हैं तो इस वजह से भी 23वीं किस्त का लाभ आपको नहीं मिला है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...