1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे पीएम मोदी,विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की

श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे पीएम मोदी,विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) तीन दिवसीय दौरे पर अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे थे। अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार को पीएम मोदी ने सौराष्ट्र नगर स्थित प्राचीन श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर (Shri Somnath Jyotirlinga Temple) में दर्शन किए। जहां उन्होंने सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple)में पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने सोमनाथ महादेव का जलाभिषेक भी किया।

By santosh singh 
Updated Date

गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) तीन दिवसीय दौरे पर अपने गृह राज्य गुजरात पहुंचे थे। अपने दौरे के दूसरे दिन रविवार को पीएम मोदी ने सौराष्ट्र नगर स्थित प्राचीन श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर (Shri Somnath Jyotirlinga Temple) में दर्शन किए। जहां उन्होंने सोमनाथ मंदिर (Somnath Temple)में पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। उन्होंने सोमनाथ महादेव का जलाभिषेक भी किया।

पढ़ें :- 'जब चीनी सेना ने अजीत डोभाल को ले लिया था हिरासत में', आईआईटी रुड़की में एनएसए का खुलासा

सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पीएम मोदी श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जो इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल का प्रबंधन करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  श्री सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। इसके बाद वे सोमनाथ से सासन के लिए रवाना होंगे। जहां वह एनबीडब्ल्यूएल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। पीएम मोदी आज रात सासन के सिंह सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।

पीएम मोदी ने सुबह वंतारा का किया दौरा

इससे पहले सुबह पीएम मोदी ने गुजरात के जामनगर जिले में पशु बचाव, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र वंतारा का दौरा किया। तीन हजार एकड़ में फैला वंतारा रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी के परिसर में स्थित है। यह वन्यजीवों के कल्याण के लिए समर्पित एक बचाव केंद्र है। यह दुर्व्यवहार और शोषण से बचाए गए जानवरों को अभयारण्य, पुनर्वास और चिकित्सा देखभाल प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम को गुजरात के जामनगर पहुंचे थे। उन्होंने रात्रि विश्राम जामनगर सर्किट हाउस में किया था। वहीं, आज रात पीएम मोदी सासन जो गिर राष्ट्रीय उद्यान का मुख्यालय है, के सिंह सदन में ही रुकेंगे। कल यानी 3 मार्च को सासन गिर नेशनल पार्क सहित जंगल सफारी का लुत्फ उठाएंगे। उसके बाद पीएम मोदी राजकोट हवाई अड्डे से फिर वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

पढ़ें :- बिहार में गया के आमस में महज दो कमरों में चल रही आठ कक्षाएं, धूप में पढ़ने को मजबूर 200 बच्चे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...