1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली का किला फतह होने पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- ये विकास और सुशासन की जीत

दिल्ली का किला फतह होने पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- ये विकास और सुशासन की जीत

Delhi Election Results: दिल्ली की सत्ताा में 27 साल बाद BJP की धमाकेदार वापसी हुई है। विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने भाजपा को प्रंचड जीत दी है। अब तक सामने आए परिणामों के अनुसार बीजेपी 47 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा को मिली इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि विकास और सुशासन की जीत हुई।

By santosh singh 
Updated Date

Delhi Election Results: दिल्ली की सत्ताा में 27 साल बाद BJP की धमाकेदार वापसी हुई है। विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने भाजपा को प्रंचड जीत दी है। अब तक सामने आए परिणामों के अनुसार बीजेपी 47 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा को मिली इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि विकास और सुशासन की जीत हुई। उन्होंने यह भी कहा कि हम दिल्ली के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। यह गारंटी है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

दिल्ली में भाजपा ने आम आदमी पार्टी ने चारो खाने चित कर दिया है। 27 सालो बाद दिल्ली की सत्ता में बीजेपी की वापसी हो रही है। दिल्ली में मिले ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया है।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो।

प्रधानमंत्री ने दिल्ली बीजेपी कार्यकर्ताओं की जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...