1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Poonch Blast : कृष्णा घाटी सेक्टर में बारूदी सुरंग विस्फोट में एक जवान शहीद, दो घायल

Poonch Blast : कृष्णा घाटी सेक्टर में बारूदी सुरंग विस्फोट में एक जवान शहीद, दो घायल

भारतीय सेना की 7वीं रेजिमेंट (7th Regiment of Indian Army) के नायब सूबेदार हरि राम (Naib Subedar Hari Ram) , हवलदार गजेंद्र सिंह (Havaldar Gajendra Singh) और सिपाही ललित कुमार (Lalit Kumar) अपनी ​अग्रिम चौकी के पास नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वे क्षेत्र में दबी एम-16 माइन के विस्फोट की चपेट में आ गए।

By santosh singh 
Updated Date

पुंछ। पुंछ जिले (Poonch District) के कृष्णा घाटी उपजिला (Krishna Ghati Upazila) में बारूदी सुरंग (Landmine Blast) के धमाके से शुक्रवार को एक जवान शहीद और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा तब हुआ जब भारतीय सेना की 7वीं रेजिमेंट (7th Regiment of Indian Army) के नायब सूबेदार हरि राम (Naib Subedar Hari Ram) , हवलदार गजेंद्र सिंह (Havaldar Gajendra Singh) और सिपाही ललित कुमार (Lalit Kumar) अपनी ​अग्रिम चौकी के पास नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वे क्षेत्र में दबी एम-16 माइन के विस्फोट की चपेट में आ गए।

पढ़ें :- राम मंदिर दान चोरी केस पर मोहन भागवत का बयान, बोले- दत्तात्रेय होसबाले की बात से पूरी तरह सहमत

धमाके में नायब सूबेदार हरि राम बलिदान हो गए, जबकि हवलदार गजेंद्र सिंह और सिपाही ललित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी अधिकारियों को मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...