1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Popular Vegetable Lingad : जिंक-कैल्श्यिम से लैस है पहाड़ पर उगने वाली यह सब्जी, जंगल से एकत्र किया जाता है इसे

Popular Vegetable Lingad : जिंक-कैल्श्यिम से लैस है पहाड़ पर उगने वाली यह सब्जी, जंगल से एकत्र किया जाता है इसे

पहाड़ों पर जड़ी बूटियां पाई जाती है। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में   कुछ ऐसी सब्जियां  पाई जाती है जिनकी खेती तो नहीं होती लेकिन यह जंगलों में पाई जाती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Popular Vegetable Lingad : पहाड़ों पर जड़ी बूटियां पाई जाती है। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में   कुछ ऐसी सब्जियां  पाई जाती है जिनकी खेती तो नहीं होती लेकिन यह जंगलों में पाई जाती है। इस सब्जी का नाम है  लिंगड़ है। इसके स्वाद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे हिमाचली लोग बहुत चाव से बड़ी मात्रा में खाते हैं। हिमाचल के शहरों की सब्जी मंडियों में हर साल लाखों रुपए के लिंगाड़ बिकते हैं। मंडी शहर में लगभग 300 ग्राम वजन का एक गुच्छा 15-20 रुपए में बिकता है।

पढ़ें :- Soybean Chili Recipe: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सोयाबीन चिली, बड़े ही नहीं बच्चे भी कहेंगे वाह

लिंगड़ गर्मियों के मौसम में ही उगता है, जिसमें जिंक, कैल्शियम, मल्टी विटामिन के साथ अन्य कई विटामिन पाई जाती हैं। लिंगड़ अतिसार, डायरिया व अन्य रोगों को ठीक करने में सहायक होता है। इसके प्रयोग से हड्डियों को मजबूती मिलती है। उन्होंने बताया कि लिंगड हिमाचल ही नहीं विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। अगर इसका उपयोग छाछ यानी लस्सी में करें तो इससे कई रोग दूर हो जाते हैं।

लिंगड़ एक फर्न (बिना फूल वाले पौधों की एक श्रेणी) है, जो नम और छायादार स्थानों पर बढ़ता है, ज्यादातर 4,000 से 7,000 फीट तक पहाड़ी जंगलों में झरनों के आस पास पाया जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...