1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर, पीएम मोदी बोले- उत्तम स्वास्थ्य की करता हूं कामना

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर, पीएम मोदी बोले- उत्तम स्वास्थ्य की करता हूं कामना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। आगे की कार्यवाही के लिए गृह मंत्रालय (Home Ministry) को उनका इस्तीफा भेज दिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। आगे की कार्यवाही के लिए गृह मंत्रालय (Home Ministry) को उनका इस्तीफा भेज दिया गया है।

पढ़ें :- UP Heavy Rain : लखनऊ में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, राजधानीवासियों ने ली राहत की सांस

PM मोदी ने जगदीप धनखड़ के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar)  के इस्तीफे पर एक्स पोस्ट किया है और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है, मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।

बीजेपी प्रवक्ता जैसे व्यवहार करते थे जगदीप धनखड़ : कीर्ति आज़ाद

टीएमसी सांसद कीर्ति आज़ाद (TMC MP Kirti Azad) ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar)  के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि धनखड़ का कार्यकाल हमेशा विवादों से भरा रहा और वे बीजेपी के प्रवक्ता जैसे व्यवहार करते थे। कई सांसदों ने उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव तक पर हस्ताक्षर किए थे। अब जब उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है, तो उन पर भरोसा करना होगा, हालांकि वे कल बिल्कुल स्वस्थ लग रहे थे। कीर्ति आज़ाद ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

पढ़ें :- PoK में बगावत पर उतरी जनता, भारत से मांगी मदद, बोली- LOC को तोड़ दो, हमें आपकी है जरूरत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...