1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में पुलवामा शहीदों को नमन, अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने दी श्रद्धांजलि

नौतनवा में पुलवामा शहीदों को नमन, अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने दी श्रद्धांजलि

नौतनवा में पुलवामा शहीदों को नमन, अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने दी श्रद्धांजलि

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की 7वीं बरसी पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नगर के शहीद प्रदीप थापा के शहीद स्मारक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर नम आँखों से श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पढ़ें :- Big Accident UP : ट्रैक पर पेशाब कर रहे ट्रेन से कटकर पांच की मौत, गाड़ी का हॉर्न सुन दौड़े थे सभी

श्रद्धांजलि देते हुए अध्यक्ष त्रिपाठी ने कहा कि “14 फरवरी भारत के लिए अत्यंत दुखद दिवस रहा है। पुलवामा हमले में हमारे अमर जवानों का बलिदान भारतीय शौर्य, पराक्रम और आतंकवाद के खात्मे के प्रति अटल संकल्प का प्रतीक है। राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। इस काले दिन को याद कर आज भी हर भारतीय की आंखें नम हो जाती हैं।”

कार्यक्रम में धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अशोक रौनियार, राहुल दूबे, दुर्गेश कुमार, राकेश जायसवाल, लल्लू जायसवाल, अभय कुमार, राशिद कुरैशी, प्रमोद पाठक सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- Lucknow Fire Tragedy : 1200 झोपड़ियां जलकर राख, पटाखों की तरह फूटे सिलिंडर, आग बुझाने में लगीं 22 दमकल गाड़ियां
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...