1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Pyorrhea problems: पायरिया की वजह से मुंह से आती है गंदी बद्बू तो फॉलो करें ये घरेलू उपचार

Pyorrhea problems: पायरिया की वजह से मुंह से आती है गंदी बद्बू तो फॉलो करें ये घरेलू उपचार

कई लोगो को दांतों में पायरिया की दिक्कत होती है जिसकी वजह से उनके मुंह के गंदी से बदबू आती है जिससे उन्हें कई बार शर्मिंदा होना पड़ता है। पायरिया मसूड़ों की गंभीर समस्या है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई लोगो को दांतों में पायरिया की दिक्कत होती है जिसकी वजह से उनके मुंह के गंदी से बदबू आती है जिससे उन्हें कई बार शर्मिंदा होना पड़ता है। पायरिया मसूड़ों की गंभीर समस्या है।

पढ़ें :- करवाचौथ पर छाया रश्मिका मंदाना का साड़ी लुक, नई दुल्हनें क्यों हो रहीं दीवानी

इसकी वजह से धीरे धीरे दांत भी कमजोर होने लगते है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नमक और पानी का गरारा कर सकते है। इसके लिए एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में नमक मिला लें। इस पानी को मुंह में भर कर चारो तरफ घुमाएं और गरारा करें।

इस नमक वाले पानी से गरारा करने से मुंह में जमे बैक्टीरिया और बद्बू कम होती है। इसके अलावा हरड़ और नीम की पत्तियों को सुखाकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को दांत में लगाकर मसाज करें। ये नेचुरल तरीका मुंह में जमे बैक्टीरिया को खत्म करने में हेल्प करता है।

इसके अलावा आप नमक और हल्दी की मदद से भी इस समस्या से छुटकारा पा सकती है। इसके लिए एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर में थोड़ा सा नमक मिला लें। अब इससे दांतों पर लगाकर पांच से दस मिनट तक लगा कर छोड़ दें। इसके बाद मुंह धो लें।

इसके अलावा एक बोतल पानी में नीम की छाल को भिगो कर रख दें। इस पानी से गरारा करें। नीम में पाये जाने वाला एंटी बैक्टीरियल गुण मुंह के बैक्टीरिया को खत्म कर सकता है और मुंह से आने वाली बद्बू से छुटकारा दिलाता है।

पढ़ें :- Viral : कृति सेनन मिरर वर्क वाले ब्लैक कलर के लहंगे में गजब ढाया कहर, रॉयल अंदाज में रैंप पर उतरीं अभिनेत्री

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...