1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी ने बजट पर दी तीखी प्रतिक्रिया, बोले- ‘कुर्सी बचाओ’ बजट है और सहयोगियों को खुश करने वाला

राहुल गांधी ने बजट पर दी तीखी प्रतिक्रिया, बोले- ‘कुर्सी बचाओ’ बजट है और सहयोगियों को खुश करने वाला

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition in Lok Sabha) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पर लिखा कि यह 'कुर्सी बचाओ' बजट (“Kursi Bachao” Budget) है। उन्होंने कहा कि इस बजट में सहयोगी दलों को खुश करना और अन्य राज्यों की कीमत पर उनसे खोखले वादे किया है।

By santosh singh 
Updated Date

Union Budget 2024 : मोदी सरकार (Modi Government) के तीसरे कार्यकाल का पहला केंद्रीय बजट 2024 वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद में बजट पेश कर दिया है। इस बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition in Lok Sabha) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पर लिखा कि यह ‘कुर्सी बचाओ’ बजट (“Kursi Bachao” Budget) है। उन्होंने कहा कि इस बजट में सहयोगी दलों को खुश करना और अन्य राज्यों की कीमत पर उनसे खोखले वादे किया है।

पढ़ें :- Jio-Airtel के महंगे रिचार्ज का खेल खत्म! TRAI ने दिया बड़ा आदेश

 

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि मित्रों को खुश करना है। एए (अडानी अंबानी) को लाभ,लेकिन आम भारतीयों को कोई राहत नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र और पिछले बजट कॉपी और पेस्ट है।

पूरा बजट दो प्रदेशों और दो विशेष राजनीतिक दलों को तवज्जो देने के लिए था, क्योंकि सरकार को अपनी कुर्सी बचानी है : गौरव गोगोई

पढ़ें :- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पलटा यूपी पीसीएस 2025 का प्री रिजल्ट, नए सिरे से परिणाम जारी करने का सुनाया फैसला

लोकसभा में उप नेता गौरव गोगोई ने कहा कि वित्त मंत्री का ये बजट बहुत ही निराशाजनक था। ये पूरा बजट सरकार की कमजोरी और अस्थिरता का उदाहरण था। उन्होंने कहा कि पूरा बजट दो प्रदेशों और दो विशेष राजनीतिक दलों को तवज्जो देने के लिए था, क्योंकि सरकार को अपनी कुर्सी बचानी है। गौरव गोगोई ने कहा कि इसमें मध्यम वर्ग, किसानों और बेरोजगारों के लिए कुछ भी नहीं था। लेकिन इसमें उन उद्योगपतियों के लिए बहुत कुछ था, जो BJP को चंदा देते हैं।

पढ़ें :- यूपी के पीलीभीत में वोटर लिस्ट घोटाले का खुलासा, 10,470 मतदाताओं के रिकॉर्ड में गड़बड़ी, दो SDM निलंबित, कंप्यूटर ऑपरेटर बर्खास्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...