1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरिओम के परिजनों से मिले राहुल गांधी, बोले- सरकार ने परिवार को बंधक बना रखा है, मैं परिवार से मिलूं या ना मिलूं…

हरिओम के परिजनों से मिले राहुल गांधी, बोले- सरकार ने परिवार को बंधक बना रखा है, मैं परिवार से मिलूं या ना मिलूं…

कांंग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को हरिओम वाल्मीकि (Hariom Valmiki) के परिवार से मुलाकात कर परिवार को ढांढस बंधाया है। राहुल ने परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं परिवार से मिलूं या ना मिलूं, लेकिन न्याय तो मिलना चाहिए।

By santosh singh 
Updated Date

रायबरेली। कांंग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को हरिओम वाल्मीकि (Hariom Valmiki) के परिवार से मुलाकात कर परिवार को ढांढस बंधाया है। राहुल ने परिवार से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं परिवार से मिलूं या ना मिलूं, लेकिन न्याय तो मिलना चाहिए। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का कहना था कि परिवार ने बताया है कि आज सरकार के लोगों ने धमकाया है। धमका कर वीडियो बनवाया है।

पढ़ें :- CBSE परीक्षा परिणाम में हुई भयंकर हेर-फेर से देश के लाखों बच्चे और उनके माता-पिता सदमे में : राहुल गांधी

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  सुबह कानपुर पहुंचे। उसके बाद सड़क मार्ग के जरिए फतेहपुर आए। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। हालांकि, इससे पहले हरिओम के परिवार ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मिलने से साफ इनकार कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने काफिले को रोक लिया था। बाद में बातचीत के बाद प्रशासन ने राहुल को मुलाकात करने की अनुमति दे दी। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इससे पहले परिवार का कहना था कि वे सरकार से संतुष्ट हैं और किसी तरह की राजनीति नहीं चाहते हैं।

राहुल का कहना था कि परिवार ने क्राइम नहीं किया। क्राइम इनके खिलाफ किया गया है। ऐसा लग रहा है कि ये अपराधी हैं। घर में बंद कर रखा है। डरा रहे हैं। ये सिर्फ न्याय मांग रहे हैं। हमारे बेटे को भाई को मारा गया है। उसकी हत्या की गई है। हम न्याय मांग रहे हैं और ये कुछ नहीं कह रहे हैं। इनको घर से बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं। अंदर घर में लड़की है। ऑपरेशन कराना है। निकलने नहीं दे रहे हैं। सरकार ने बंद कर रखा है। पूरे देश में दलितों पर अत्याचार, मर्डर, अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा ​कि मैं सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से कहना चाहता हूं कि इनको न्याय दीजिए, इनका सम्मान कीजिए और जो अपराधी हैं उन पर जल्दी से जल्दी कार्रवाई कीजिए। उनकी रक्षा करने की कोशिश मत कीजिए।

परिवार के मुलाकात करने से इनकार करने के सवाल पर राहुल ने कहा कि परिवार के लोगों ने कहा कि सरकार के लोगों ने उन्हें धमकाया और उनसे कहा कि राहुल गांधी से नहीं मिलना है। इससे पहले राहुल गांधी काफी देर तक हरिओम के घर के बाहर मौजूद रहे। वहां उन्हें परिवार से मुलाकात करने से रोका गया। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गए और नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन पर मुलाकात से रोकने के आरोप लगाए थे। फतेहपुर के एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी ने कहा, कि राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। इसलिए हमने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। सरकार ने मृतक के परिवार को हरसंभव मदद प्रदान की है। मुख्यमंत्री राहत कोष से हरिओम की पत्नी और पिता को आर्थिक सहायता दी गई है।मृतक के भाई और बहन को सरकारी नौकरी दी गई है।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के फतेहपुर पहुंचने से पहले हरिओम के छोटे भाई शिवम वाल्मीकि ने बयान दिया और साफ कहा है कि वे राहुल गांधी या किसी भी राजनीतिक दल के नेता से नहीं मिलेंगे। शिवम का कहना था कि मेरे भाई की हत्या रायबरेली में हुई थी। मेरे यहां सरकार के दो कैबिनेट मंत्री आए थे। उन्होंने आर्थिक मदद दी है और हमारे परिवार को सरकारी नौकरी दी गई है. मैं सरकार से संतुष्ट हूं। मेरे यहां राहुल गांधी या किसी और पार्टी के नेता राजनीति करने न आएं। ​ इस बीच, फतेहपुर जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि मृतक की बहन कुसुम देवी को अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में आउटसोर्स स्टाफ नर्स के रूप में नियुक्त किया गया है।

पढ़ें :- ऊर्जा संकट के इस दौर में हमारा दायित्व है हम किसी के बहकावे में न आएं और अफवाहों से बचें: सीएम योगी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...