1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी, बोले- बहुत हुआ, चलो युवा हाथ से हाथ जोड़ के अन्याय का घड़ा फोड़ के…, बदलाव अब दूर नहीं

राहुल गांधी, बोले- बहुत हुआ, चलो युवा हाथ से हाथ जोड़ के अन्याय का घड़ा फोड़ के…, बदलाव अब दूर नहीं

'छात्रों की गूंज' (Chhatron Ki Goonj) अभियान के तहत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 17 जुलाई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में युवाओं के भविष्य और न्याय की इस लड़ाई को और बुलंद करेंगे। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि देशभर में पेपर लीक, भर्ती घोटालों और बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “छात्रों की गूंज” (Chhatron Ki Goonj) हजारों छात्र-छात्राओं के साथ अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। ‘छात्रों की गूंज’ (Chhatron Ki Goonj) अभियान के तहत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 17 जुलाई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में युवाओं के भविष्य और न्याय की इस लड़ाई को और बुलंद करेंगे। राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि देशभर में पेपर लीक, भर्ती घोटालों और बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “छात्रों की गूंज” (Chhatron Ki Goonj) हजारों छात्र-छात्राओं के साथ अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। यह लड़ाई किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य की है। जब तक पेपर लीक पर कठोर कानून नहीं बनेगा, दोषियों को सज़ा नहीं मिलेगी और छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- मोदी सरकार ने देश में बनाईं दो व्यवस्था, किसान 50 हज़ार न चुकाए तो ज़मीन नीलाम, 'मित्रों' के लिए बैंक से कितना भी पैसा लो, जो मर्जी चुकाओ

‘छात्रों की गूंज’ केवल एक एंथम नहीं, बल्कि उन लाखों युवाओं की आवाज़ है जो अपने अधिकार, शिक्षा और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ (Chhatron Ki Goonj Anthem) केवल एक एंथम नहीं, बल्कि उन लाखों युवाओं की आवाज़ है जो अपने अधिकार, शिक्षा और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

बहुत हुआ, चलो युवा,
हाथ से हाथ जोड़ के,
अन्याय का घड़ा फोड़ के।

पढ़ें :- हर कोई अपने आप में अनूठा, 70 करोड़ महिलाएं देश की असली ताकत... छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी

युवा ख्वाब ये जल जाएंगे,
सिंहासन तब हिल जाएंगे,
छात्रों की गूंज, ये है छात्रों की गूंज।

शिक्षा क्रांति की ओर देश के सभी छात्रों और युवाओं का उत्साह और जोश बढ़ाने के लिए छात्रों की गूंज (Chhatron Ki Goonj) एंथम, बदलाव अब दूर नहीं।

एनएसयूआई (NSUI) के पूर्व अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ सिर्फ़ एक अभियान नहीं, बल्कि देशभर के छात्रों और युवाओं के संघर्ष, उम्मीद और बदलाव का संकल्प है। यह एंथम शिक्षा में न्याय, पारदर्शिता, समान अवसर और युवाओं के अधिकारों के लिए उठ रही करोड़ों आवाज़ों का प्रतीक है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...