HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी ने किसान आंदोलन का किया समर्थन, घायल किसान से फोन पर बात की

राहुल गांधी ने किसान आंदोलन का किया समर्थन, घायल किसान से फोन पर बात की

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के दौरान कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई में घायल  किसान गुरमीत सिंह  से बुधवार को फोन पर बात की और इस आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के दौरान कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई में घायल  किसान गुरमीत सिंह  से बुधवार को फोन पर बात की और इस आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया।

पढ़ें :- 'आरक्षण में से रत्तीभर भी मैं धर्म के आधार पर उनके वोटबैंक को नहीं देने दूंगा,' पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने किसानों से बात कर उनका हाल जाना है। किसाने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से बात करते हुए बताया कि हमारे हाथ और पैर के साथ ही आंख पर भी चोट लगी है। किसान ने बताया कि पुलिस के गोली लगने से मैं घायल हो गया हूं। गनीमत है कि हमारी आंख बच गई है। इस दौरान किसान ने बताया कि मैं इलाज के लिए अस्पताल आया हूं। किसान ने बताया कि हमारे तीन से चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायल  किसान से बातचीत का  यहां देखें वीडियो…

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह राजा वडिंग ने राजपुरा स्थित एक अस्पताल के दौरे पर गए, जहां से उन्होंने फोन पर राहुल गांधी की बात घायल किसान गुरमीत सिंह से करवाई। राजपुरा के अस्पताल में ही गुरमीत सिंह का इलाज चल रहा है।

देश के रक्षक और अन्नदाता से मोदी सरकार का यह तानाशाही रवैया, लोकतंत्र को शर्मसार कर रहा है :  राहुल गांधी

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि

उन्होंने कहा कि ‘किसान आंदोलन में पुलिस प्रताड़ना से गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व सैनिक गुरमीत सिंह जी से फोन पर बात हुई। उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और हक़ की मांगों को ले कर एक शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए उनके प्रति अपना समर्थन जताया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि वह जवान भी थे, और किसान भी हैं। उनकी जय करने की जगह, देश के रक्षक और अन्नदाता से मोदी सरकार का यह तानाशाही रवैया, लोकतंत्र को शर्मसार कर रहा है। किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत राष्ट्रीय राजधानी की तरफ बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले छोड़े। किसान संगठनों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई में कई किसानों को चोटें आई हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार आएगी तो किसानों को एमएसपी को कानूनी गारंटी दी जाएगी। राहुल गांधी ने कहा था कि किसान भाइयों के लिए ऐतिहासिक दिन है। कांग्रेस ने हर किसान को स्वामीनाथन कमीशन के मुताबिक हर फसल पर एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसानों और मजदूरों के लिए क्या? 

इसके अलावा कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि ये तो सिर्फ एक बात ही कही है। अभी हमारा घोषणा पत्र बन रहा है जिसमें हम किसानों और मजदूरों के लिए बहुत चीजें लेकर आ रहे हैं।

राहुल गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त हैं और लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए किसानों के समर्थन में कहा था कि ये किसान कुछ और नहीं मांग रहे, सिर्फ अपना हक मांग रहे हैं। इन्ही मांगों को लेकर जब वो दिल्ली जा रहे हैं तो उन्हें रोका जा रहा है।

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...