1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Railway Good News: होली से पहले रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा! यात्रियों में दौड़ी खुशी की लहर

Railway Good News: होली से पहले रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा! यात्रियों में दौड़ी खुशी की लहर

IRCTC Tatkal Ticket Booking: रेलवे को हमेशा भारत की जीवन रेखा कहा जाता रहा है, क्योंकि रेलवे न सिर्फ यात्रियों और सामानों का परिवहन करता है बल्कि पूरे देश को भी एक सूत्र में जोड़ता है। देश में हर रोज करोड़ो रेल सफर करते हैं। ऐसे में रेलवे की अहमियत हर कोई समझता है। हालांकि, बड़ी संख्या में रेल से यात्रियों के सफर करने के कारण रिजर्व टिकट मिलना आसान नहीं होता है और त्योहारों या शादियों के सीजन में यह काम और भी ज्यादा कठिन होता है। जिसके मद्देनजर रेलवे ने आईआरसीटीसी तत्काल टिकट बुकिंग का नया सिस्टम (IRCTC Tatkal Ticket Booking) लागू किया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- iQOO Z11x 5G : आईक्यूओओ Z11x 5G भारत में लॉन्च, डिजाइन और कीमत सहित जानें  फीचर्स

दरअसल, त्योहारों या शादियों के सीजन में टिकट की वेटिंग काफी लंबी रहती है, और हर किसी को रिजर्व टिकट मिल पाना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में कई यात्री तत्काल टिकट बुकिंग का तरीका अपनाते हैं। जिसे रेलवे ने अब और बेहतर बनाया दिया है। तत्काल टिकट बुकिंग का नया सिस्टम लागू होने से अब यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग (IRCTC ticket booking) पहले से कहीं ज्यादा सुविधाजनक और तेज हो गयी है। आज यानी 15 फरवरी से रेलवे की नई व्यवस्था के बाद, ट्रेन टिकट बुकिंग में तेजी आएगी, वेबसाइट के क्रैश होने की समस्या कम होगी, और धोखाधड़ी पर भी लगाम लगेगी।

दूसरी तरफ, रेलवे ने अपनी टिकट बुकिंग वेबसाइट और ऐप आईआरसीटीसी (IRCTC) को अब एआई (AI) से जोड़ा है। जिससे ट्रेन टिकट और भी फास्ट बुक हो सकेगी। नई तकनीक फ्रॉड बुकिंग्स को पहचानने और रोकने में भी मदद करेगी, जिससे जरूरतमंद यात्रियों को तत्काल टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। इसके अलावा, वेबसाइट के क्रैश न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए अपडेटेड सिस्टम को ज्यादा ट्रैफिक संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

कैसे बुक करें तत्काल टिकट

1- सबसे पहले आईआरसीटीसी वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें और अपने आईआरसीटीसी अकाउंट में लॉग इन करें।

पढ़ें :- लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष जरूरी, नेता प्रतिपक्ष को कभी नहीं रोका गया...अविश्वास प्रस्ताव पर बोले ओम बिरला

2- इसके बाद अपनी ट्रेन ढूंढें और तारीख-जगह सर्च करें।

3- फिर तत्काल विकल्प चुनें।

4- यात्रियों से संबन्धित जरूरी जानकारी भरें।

5- इसके बाद उपलब्ध तरीकों से अपना पेमेंट पूरा करें। नए सिस्टम में पेमेंट भी जल्दी हो जाएगा।

6- फिर एसएमएस या ईमेल के जरिए बुकिंग की जानकारी मिल जाएगी।

पढ़ें :- Video-महाकुंभ मेले में वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से मंदिर में कर ली शादी, परिवार आग बबूला,दंपति ने मांगी केरल पुलिस से सुरक्षा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...