1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Rajasthan Government Recruitment: राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने 23820 पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

Rajasthan Government Recruitment: राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने 23820 पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 23820 पदों पर वेकेंसी निकाली है. इसका नोटिफिकेशन राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर 2024 से आधिकारिक वेबसाइट isg.urban.rajasthan.gov.in पर जाकर किया जा सकता है.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Autonomous Government Department Recruitment: राजस्थान में सफाई कर्मचारी के 23820 पदों पर वेकेंसी निकाली है. इसका नोटिफिकेशन राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने जारी किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर 2024 से आधिकारिक वेबसाइट isg.urban.rajasthan.gov.in पर जाकर किया जा सकता है.

पढ़ें :- Hindi Journalism Day: 200 साल के गौरवशाली सफर की ओर बढ़ते कदम, 'उदन्त मार्तण्ड' से हुई थी शुरुआत

आवेदन करने की आखिरी दिनांक 6 नवंबर है. जबकि, अप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन 11 से 25 नवंबर तक किया जा सकेगा. राजस्थान में निकली सफाई कर्मचारियों की इस बंपर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता निर्धारित नहीं है. कैंडिडेट्स को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए.

साथ ही कैंडिडेट्स के पास सफाई एवं सार्वजनिक सीवरेज सफाई का एक साल का अनुभव होना चाहिए. नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में सड़क सफाई एवं सार्वजनिक सीवरेज सफाई का काम करने वाली कंपनी व ठेकेदारों से प्रमाण पत्र हासिल करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे.

आयु सीमा

सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए कैंडिडेट्स की आयु 18 से 40 साल होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी.

वेतनमान

राजस्थान में सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती होने के बाद सैलरी सातवें आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-1 के अंतर्गत मिलेगा.

पढ़ें :- CUET Exam Cancelled : नोएडा में सीयूटी परीक्षा रद्द होने से छात्रों का फूटा गुस्सा , एनटीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी

आवेदन शुल्क

  • सामान्य अभ्यर्थी-600 रुपये
  • आरक्षित वर्ग- 400 रुपये
  • दिव्यांग उम्मीदवार-400 रुपये

चयन प्रक्रिया

सफाई कर्मचारी पदों पर चयन लॉटरी के जरिए होगा. प्राप्त आवेदनों में से योग्य कैंडिडेट्स का चयन राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा विकसित ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का उपयोग करके कैटेगरीवाइज किया जाएगा.

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...